LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  GENERAL  /  इंदौर में अटल पथ की सौगात,60 करोड़ से ज्यादा के...
GENERAL Verified हिंदी

इंदौर में अटल पथ की सौगात,60 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों से बदलेगी शहर की तस्वीर

India 13h ago Source: publicofindia

इंदौर में अटल पथ का लोकार्पण,60 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन। सिंहस्थ से पहले शहर की कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार.... इंदौर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौरवासियों को बड़ी विकास सौगात दी। मुख्यमंत्री ने अन्नपूर्णा रोड से रिंग रोड को जोड़ने वाले नवनिर्मित अटल पथ का लोकार्पण किया। इसके साथ ही शहर में 60 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन, विकास और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहा। अटल जी ने राजनीति में विचार, सिद्धांत और लोकतांत्रिक मूल्यों की मिसाल कायम की। उनके आदर्श आज भी जनप्रतिनिधियों और नई पीढ़ी को प्रेरणा देते हैं। 16 करोड़ से अधिक की लागत से बना अटल पथ नगर निगम द्वारा 16 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित अटल पथ पश्चिमी इंदौर के लिए महत्वपूर्ण कनेक्टिविटी मार्ग साबित होगा। यह मार्ग अन्नपूर्णा रोड को रिंग रोड से जोड़ता है। इससे सुदामा नगर, विश्वकर्मा नगर, अन्नपूर्णा रोड और आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी। अटल पथ पर सड़क निर्माण के साथ सर्विस रोड, फुटपाथ, स्टॉर्म वॉटर लाइन, ग्रीन बेल्ट और प्रकाश व्यवस्था जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं। मार्ग के निर्माण से प्रमुख सड़कों पर यातायात का दबाव भी कम होने की उम्मीद है। सिंहस्थ से पहले इंदौर को एक और बड़ा लिंक रोड मुख्यमंत्री ने टिगरिया बादशाह मुख्य मार्ग से कुशवाह नगर होते हुए उज्जैन नाका-बाणगंगा तक बनने वाले लिंक रोड का भूमिपूजन भी किया। करीब 18.09 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह मार्ग 1.38 किलोमीटर लंबा और 18 मीटर चौड़ा होगा। इस सड़क के निर्माण से सुपर कॉरिडोर,पालाखेड़ी,बड़ा बांगड़दा होते हुए उज्जैन रोड और बाणगंगा तक आवागमन आसान होगा। सिंहस्थ के दौरान उज्जैन आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी यह मार्ग महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। इससे आसपास की सड़कों पर यातायात का दबाव कम करने में मदद मिलेगी। इंदौर की कनेक्टिविटी को मिल रही नई रफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इंदौर तेजी से महानगर के रूप में विकसित हो रहा है। इंदौर-उज्जैन मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र, मेट्रो परियोजनाएं, इंदौर-मनमाड़ रेल परियोजना, इंदौर की दिल्ली से सीधी रेल कनेक्टिविटी और इंदौर-पीथमपुर आर्थिक कॉरिडोर जैसी परियोजनाएं शहर की आर्थिक गतिविधियों को नई गति देंगी। इंदौर को अंतरराष्ट्रीय विमानतल का दर्जा मिलने के बाद वैश्विक कनेक्टिविटी भी मजबूत हुई है। आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के विस्तार से पर्यटन, व्यापार और निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। ओंकारेश्वर-महाकाल दर्शन के लिए हेलीकॉप्टर सेवा मुख्यमंत्री ने इंदौर से ओंकारेश्वर और महाकालेश्वर के लिए शुरू की गई हेलीकॉप्टर सेवा को धार्मिक पर्यटन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि इससे श्रद्धालुओं को दोनों ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के साथ मालवा क्षेत्र के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि ओंकारेश्वर में लगभग 2700 करोड़ रुपये के विकास कार्य किए जा रहे हैं। धार्मिक पर्यटन और बेहतर अधोसंरचना से इंदौर सहित आसपास के क्षेत्रों में रोजगार और आर्थिक गतिविधियों के नए अवसर बनेंगे। अटल जी के विकास मॉडल को आगे बढ़ाने का संकल्प मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, स्वर्णिम चतुर्भुज और भारत की सामरिक क्षमता को मजबूत करने जैसे महत्वपूर्ण कार्य हुए। नदी जोड़ो परियोजना का उनका सपना भी आगे बढ़ रहा है। केन-बेतवा और पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदी जोड़ो परियोजनाओं से मध्यप्रदेश और राजस्थान के बड़े हिस्से को लाभ मिलने की बात मुख्यमंत्री ने कही। इंदौर में अटल पथ का लोकार्पण केवल एक सड़क का उद्घाटन नहीं, बल्कि अटल बिहारी वाजपेयी के नाम और विचारों को विकास से जोड़ने का प्रयास माना जा रहा है। कार्यक्रम में नागरिकों ने मुख्यमंत्री का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। खुले वाहन में अटल पथ पहुंचे मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुले वाहन में सवार होकर अटल पथ से कार्यक्रम स्थल पहुंचे। सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। लोगों ने पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया और विकास कार्यों की सौगात के लिए आभार जताया। अटल जी के नाम से जुड़ी यह विकास सौगात इंदौर की बदलती तस्वीर और आधुनिक कनेक्टिविटी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में सामने आई है।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.