Maharashtra News: मुंबई के कफ परेड स्थित नेवी नगर से बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है. यहां एक ही परिवार के चार सदस्य अपने घर में मृत पाए गए. मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे शामिल हैं. मामला 15 अगस्त 2026 का है. कफ परेड पुलिस को नेवी नगर स्थित एक घर में एक व्यक्ति के फंदे से लटके होने और उसकी पत्नी तथा दो बच्चों के मृत अवस्था में मिलने की सूचना मिली थी. पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान 30 वर्षीय पुरणमल शंभूलाल मेहरा के रूप में हुई है. वह घर में फंदे से लटके हुए पाए गए. वहीं उनकी 28 वर्षीय पत्नी ओमा पूरनमल मेहरा, 3 वर्षीय बेटे यश पुरणमल मेहरा और 2 महीने के छोटे बच्चे के शव बेड पर मिले. पुलिस ने कराया शवोंं का पंचनामा सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. चारों शवों को कफ परेड मोबाइल-1 के जरिए मुंबई के जे.जे. अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने शवों का पंचनामा किया है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है. कैसे हुई चारों की मौत? प्राथमिक जांच में पुलिस को आशंका है कि पुरणमल मेहरा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की. वहीं उनकी पत्नी और दोनों बच्चों की मौत प्रथम दृष्टया विषप्रयोग यानी जहर के सेवन से होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच की रिपोर्ट सामने आने के बाद ही स्पष्ट होगी. पुलिस ने फिलहाल अपमृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इलाके में फैली सनसनी एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से नेवी नगर इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आखिर ऐसी क्या परिस्थितियां थीं, जिनके चलते यह दर्दनाक घटना हुई. मामले में आगे की जांच जारी है. (महाराष्ट्र से शाहिद अंसारी की रिपोर्ट)
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.