LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  SPORTS  /  राष्ट्रपति भवन में एट होम रिसेप्शन, PM मोदी पहु...
SPORTS Verified हिंदी

राष्ट्रपति भवन में एट होम रिसेप्शन, PM मोदी पहुंचे:मुर्मू के इवेंट में 650 मेहमान शामिल, इनमें 100 VVIP; पैरा-क्रिकेटर आमिर हुसैन लोन भी खास मेहमान

India 13h ago Source: publicofindia

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान परिसर में पारंपरिक ‘एट होम’ रिसेप्शन आयोजित किया। समारोह में करीब 650 मेहमान शामिल हुए, जिनमें 100 VVIP गेस्ट रहे। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, CJI सूर्यकांत, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत केंद्रीय मंत्री, राजनयिक और अलग-अलग क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियां समारोह में पहुंचीं। पैरा-क्रिकेटर आमिर हुसैन लोन को भी खास मेहमान के तौर पर आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् और राष्ट्रगान के गायन से हुई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव भी समारोह में मौजूद रहे। कार्यक्रम की 3 तस्वीरें... पूर्व राष्ट्रपति कोविंद पत्नी के साथ पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपनी पत्नी सविता कोविंद के साथ ‘एट होम’ समारोह में पहुंचे। पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और CJI सूर्यकांत भी उनके साथ मौजूद रहे। समारोह में अलग-अलग क्षेत्रों में खास उपलब्धियां हासिल करने वाले लोगों को भी आमंत्रित किया गया था। राष्ट्रपति भवन का ‘एट होम’ रिसेप्शन हर साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित होने वाला औपचारिक समारोह है। इसमें जनसेवा, रक्षा, खेल, सिनेमा, कला और संस्कृति समेत अलग-अलग क्षेत्रों में योगदान देने वाली हस्तियों को बुलाया जाता है। इस बार सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को भी समारोह में आमंत्रित किया गया। राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि दी इससे पहले स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उनके साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि, थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ, नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन और वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह भी मौजूद रहे। भारत 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश शासन से आजाद हुआ था। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जबकि राष्ट्रपति भवन में ‘एट होम’ रिसेप्शन इसकी प्रमुख औपचारिक परंपराओं में से एक है। लाल किले पर पहली बार गूंजा वंदे मातरम् इस साल स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में लाल किले पर पहली बार वंदे मातरम् का गायन हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से अपने संबोधन में भी राष्ट्रगीत का जिक्र किया। उन्होंने कहा, “आज हर दिल वंदे मातरम् की लय पर धड़क रहा है। आज हर घर तिरंगा है, हर मन तिरंगा है।” PM मोदी ने कहा कि राष्ट्रगीत की आवाज पूरे देश में गूंज रही है और तिरंगा स्वतंत्रता दिवस की भावना का प्रतीक है।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.