LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  POLITICS  /  स्वतंत्रता-दिवस पर अजय-चंद्राकर का भाजपा झंडा फ...
POLITICS Verified हिंदी

स्वतंत्रता-दिवस पर अजय-चंद्राकर का भाजपा झंडा फहराने का वीडियो वायरल:भाजपाइयों ने थाना घेरा, कहा-फर्जी वीडियो से छवि खराब करने की कोशिश, कार्रवाई की मांग

India 13h ago Source: publicofindia

छत्तीसगढ़ के धमतरी में पूर्व मंत्री और कुरुद विधायक अजय चंद्राकर से जुड़ा एक वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोतवाली थाने का घेराव किया। भाजपाइयों ने वीडियो को सोशल मीडिया पर फैलाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि स्वतंत्रता दिवस के दिन अजय चंद्राकर ने भाजपा का झंडा फहराया। वीडियो सामने आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गई। भाजपा नेताओं ने नारेबाजी कर कार्रवाई की मांग इसके विरोध में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता कोतवाली थाने पहुंचे और बाहर नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि वीडियो को गलत तरीके से पेश कर लोगों के बीच भ्रम फैलाया जा रहा है। भाजपा जिला महामंत्री महेंद्र पंडित और राकेश साहू ने बताया कि यह वीडियो मंडल स्तर पर हुए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का है। ऐसे कार्यक्रमों में पार्टी का झंडा फहराया जाता है। उनका आरोप है कि कुछ लोगों ने इसी वीडियो को गलत संदर्भ में सोशल मीडिया पर वायरल किया है, जिससे भाजपा और उसके नेताओं की छवि खराब हो। भ्रामक वीडियो फैलाकर छवि खराब करने की कोशिश भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी राष्ट्रवादी विचारधारा में विश्वास करती है और उसके कार्यक्रमों की शुरुआत भारत माता की जय के साथ होती है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाकर चरित्र हनन करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भाजपाइयों ने पुलिस से मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.