LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  BUSINESS  /  पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में...
BUSINESS Verified हिंदी

पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस

India 13h ago Source: publicofindia

Food Safety Action: अक्सर आपने ये जरूर सुना होगा कि पहले के समय में लोग ज्यादा सेहतमंद रहते थे, क्योंकि दूध, घी,पनीर या दूसरे सामान की क्वालिटी अच्छी होती थी और न ही उनमें मिलावट की जाती थी, लेकिन आज के समय में कई बीमारियां गलत खानपान की वजह से ही होती हैं. आपने भी ऐसे कई मामले सुने होंगे, जिनमें दूध या पनीर जैसे सामान में मिलावट की गई है. ऐसे में Food Safety और खाने की क्वालिटी को लेकर सख्ती करना जरूरी हो जाता है, ताकि मिलावटी सामान खाकर लोगों की सेहत पर गलत असर न पड़े.

महाराष्ट्र के FDA यानी Food and Drug Administration कमिश्नर तुकाराम मुंडे भी इसी को लेकर लगातार कार्रवाई कर रहे हैं. इस बीच तुकाराम मुंडे का पनीर की डिश को लेकर एक मामला सामने आया है, जिसके बाद Food Safety को लेकर उनकी चर्चा तेज हो गई है. अब जानते हैं आखिर क्या है मामला?

पनीर की डिश से शुरू हुआ शक

NDTV Profit को दिए गए इंटरव्यू में तुकाराम मुंडे ने बताया कि FDA कमिश्नर की जिम्मेदारी संभालने के बाद एक दोस्त ने उन्हें डिनर के लिए रेस्टोरेंट बुलाया था. वहां उनके एक दोस्त ने पनीर से बनी डिश ऑर्डर की. जब डिश सामने आई तो तुकाराम मुंडे को पनीर की क्वालिटी पर शक हुआ, जिसके बाद मुंडे ने पनीर से बनी डिश न खुद खाई और अपने दोस्त को भी खाने से मना किया. साथ ही इसके बारे में रेस्टोरेंट के मैनेजमेंट को भी बताया.

कमियों को सुधारने के लिए दिया समय

बता दें कि इतना ही नहीं, बल्कि जब तुकाराम मुंडे रेस्टोरेंट में आए थे तो उन्होंने ये भी देखा था कि वहां पर जरूरी Food Licence साफ तौर पर नहीं लगा था. इसके बाद उन्होंने रेस्टोरेंट को इन कमियों को सुधारने के लिए 1 दिन का समय दिया. इसके बाद अधिकारियों को दोबारा जांच करने के लिए कहा गया. बाद में जांच की गई और रेस्टोरेंट के खिलाफ कार्रवाई हुई.

2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस

तुकाराम मुंडे के मुताबिक, 700 से ज्यादा जगहों को अपनी कमियों को सुधारने के लिए नोटिस दिया गया.

पिछले दो महीनों में FDA ने लगभग 3000 से ज्यादा जगहों पर जांच की.

साथ ही165 लाइसेंस सस्पेंड किए गए.

FDA ने बंद किया Burger King, किचन में मिलीं बड़ी गड़बड़ियां

कैसे पहचाने की पनीर असली है या नकली?

पनीर जब भी खरीदने जाए तो पनीर को हाथ से मसलकर देखें अगर आसानी से टूट रहा है कि सामान्य हो सकता है, लेकिन अगर रबड़ की तरह लग रहा है तो पनीर में मिलावट हो सकती है.

साथ ही उसे खाकर ये पता करें कि पनीर का स्वाद कैसा है. अगर दूधिया है तब तो सामान्य तरीके से बना पनीर माना जा सकता है, लेकिन अगर पनीर में कड़वापन या दूसरा कोई स्वाद आ रहा है तो उससे सावधान रहें.

पनीर दूध से बनाया जाता है और उसमें खुशबू भी दूध जैसी ही आनी चाहिए, अगर केमिकल या दूसरी गंध आए तो ऐसे पनीर को लेने से बचना चाहिए.

इसके अलावा अगर पनीर किसी दुकान में सामान्य रेट से बहुत ज्यादा कम में मिल रहा है तो ऐसे में उसमें कोई क्वालिटी को लेकर दिक्कत हो सकती है.

एक बात का ध्यान रखें, घर पर किए जाने वाले टेस्ट केवल शुरुआती जांच के लिए है, पनीर की असली पहचान करने के लिए लैब टैस्ट करवाना जरूरी होता है.

SEBI का बड़ा फैसला, विदेश में बैठे NRI बिना भारत आए कर सकेंगे डिजिटल केवाईसी

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.