LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  POLITICS  /  कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग..., कश...
POLITICS Verified हिंदी

कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग..., कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न

India 13h ago Source: publicofindia

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पूरे देश में जश्न का माहौल दिखा. लोग देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आए. देश के अलग-अलग हिस्सों में तिरंगे की रोशनी, तिरंगा यात्राओं और खास आयोजनों के जरिए आजादी के पर्व का उत्साह देखने को मिला. तिरंगे की रोशनी से जगमगाया माही डेम राजस्थान के बांसवाड़ा संभाग का सबसे बड़ा माही डेम तिरंगे के रंगों की रोशनी से जगमगा उठा.

जल संसाधन विभाग की ओर से माही डेम पर आकर्षक तिरंगा रोशनी की सजावट की गई, जिसने पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंग दिया. शाम ढलते ही डेम पर केसरिया, सफेद और हरे रंग की रोशनी दिखाई देने लगी. तिरंगे रंग में सजा माही डेम लोगों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन गया. रोशनी से जगमगाता डेम दूर से बेहद खूबसूरत नजर आया. स्वतंत्रता दिवस के उत्साह और राष्ट्रभक्ति की भावना को दर्शाती इस सजावट को देखने के लिए लोगों में भी खासा उत्साह दिखाई दिया. माही डेम पर तिरंगे की रोशनी ने आजादी के पर्व की खुशी को और बढ़ा दिया. स्वतंत्रता दिवस से पहले बांसवाड़ा में देशभक्ति का यह नजारा लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.

देशभक्ति में सराबोर देश

स्वतंत्रता दिवस से पहले नगर निगम ने लखनऊ को भी तिरंगे के रंगों से रोशन किया है. शहर के प्रमुख मार्गों और स्थानों, जैसे हजरतगंज, राजभवन, 1090 चौराहा, लोहिया पथ और मुख्यमंत्री चौराहा पर तिरंगा एलईडी लाइटों की आकर्षक सजावट की गई है. नगर निगम के मार्ग प्रकाश विभाग की टीम ने दिन-रात मेहनत कर शहर को स्वतंत्रता दिवस के रंग में रंगने की तैयारियां पूरी कीं.

15 अगस्त से पहले शहर की तिरंगा सजावट लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. नगर निगम की इस पहल से लखनऊ का नजारा बेहद खूबसूरत और देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया. गुजरात में निकली तिरंगा यात्रा गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले शुक्रवार को आणंद शहर में आयोजित ‘तिरंगा यात्रा’ में हिस्सा लिया. संघवी ने स्थानीय बीजेपी नेताओं, पदाधिकारियों और छात्रों के साथ विद्यानगर के शास्त्री मैदान से टाउन हॉल तक मार्च किया.

निकाली गई तिरंगा यात्रा

संघवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर आयोजित ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत वल्लभ विद्यानगर, आणंद में भव्य तिरंगा यात्रा में शामिल हुए. उन्होंने कहा कि तिरंगे के सम्मान और देश की एकता एवं अखंडता को प्रदर्शित करने वाली इस यात्रा में शामिल होना उनके लिए गौरवपूर्ण क्षण है. वहीं, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल और हर्ष संघवी की मौजूदगी में बृहस्पतिवार शाम सूरत में दो किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया.

यात्रा मार्ग पर विभिन्न राज्यों के सांस्कृतिक दलों, छात्रों और पारंपरिक वेशभूषा में सजे युवाओं ने देशभक्ति से जुड़ी रंगारंग प्रस्तुतियां दीं और प्रतिभागियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया. तिरंगे के रंगों में रंगा कश्मीर जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर और घाटी के अन्य जिले 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय ध्वज के रंगों में सराबोर नजर आए.

वहीं, समारोहों को शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है. अधिकारियों ने बताया कि नियंत्रण रेखा यानी एलओसी के निकट उरी सेक्टर समेत कई स्थानों पर तिरंगा रैलियां निकाली गईं. उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में एलओसी की आखिरी चौकी से उरी शहर तक तिरंगा बाइक रैली आयोजित की गई. इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं, पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों के साथ-साथ नागरिक प्रशासन के अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया.

राष्ट्री ध्वज के रंगों में रंगा कश्मीर

घाटी के अन्य हिस्सों में भी तिरंगा रैलियों का आयोजन किया गया, जिनमें छात्रों समेत बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया. प्रमुख प्रतिष्ठानों, सरकारी और अन्य इमारतों, सड़कों तथा टावरों को तिरंगे के रंगों से सजाया गया है. एलओसी के निकट कई स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज भी फहराया गया है. स्वतंत्रता दिवस समारोह को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पूरी घाटी में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. हिमाचल में 433 कैदियों को सजा में छूट स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश सरकार ने 433 दोषसिद्ध कैदियों को सजा में छूट प्रदान की है.

हालांकि, इनमें से केवल तीन कैदियों को सजा में मिली इस छूट के कारण रिहा किया जाएगा. एक सरकारी प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लागू कानूनी प्रावधानों के तहत पात्र दोषसिद्ध कैदियों की सजा में छूट दी गई है. उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश की विभिन्न जेलों में बंद 1,025 दोषसिद्ध कैदियों में से अच्छे आचरण वाले 433 कैदियों को सजा में छूट के लिए पात्र पाया गया.

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.