पूर्णिया : राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने तथा भारत की आजादी के 80 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को पूर्णिया के गुलाबबाग में विधायक विजय खेमका के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। देशभक्ति के उत्साह से सराबोर इस यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्यों, व्यवसायियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ पाट व्यवसायी भवन से हुआ, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए सोनौली चौक स्थित महावीर मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत नारों की गूंज सुनाई देती रही। हाथों में तिरंगा लिए युवाओं, महिलाओं एवं नागरिकों ने देश की [...] The post Purnia: पूर्णिया में विधायक विजय खेमका के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे ‘भारत माता की जय’ के नारे- GS NEWS appeared first on GS NEWS .
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.