LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  BUSINESS  /  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लॉन्च किए कई डि...
BUSINESS Verified हिंदी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लॉन्च किए कई डिजिटल प्रोजेक्ट:सीएम बोले- जीरो से शुरुआत करने वाला ही हीरो बनता है; युवाओं-स्टार्टअप्स उद्यमियों से की बात

India 13h ago Source: publicofindia

जयपुर में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- राजस्थान के लोग सेविंग और म्यूचुअल फंड में काफी रुचि लेते हैं। इसमें चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है, जो लोगों को निवेश के प्रति जागरूक करने में मदद करते हैं। जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में गुरुवार को राजस्थान युवा कॉन्क्लेव-2026 के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यह कहा। इस दौरान निर्मला सीतारमण ने राज्य सरकार और आईटी विभाग की कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शुभारंभ किया। उन्होंने राजस्थान स्टार्टअप क्वेस्ट 2026 की शुरुआत की और युवाओं के साथ संवाद करते हुए स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने युवाओं और स्टार्टअप शुरू करने वाले उद्यमियों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने स्टार्टअप फाउंडर्स से सवाल-जवाब किए और उनके अनुभव जाने। वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- हर काम को हम बाजार में जाकर समझते और सीखते हैं। हमें यह देखना होगा कि अपने काम की शुरुआत कहां से करनी है। जो व्यक्ति जीरो से शुरुआत करता है, वही आगे चलकर हीरो बनता है। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा मौजूद रहे। कई डिजिटल और साइंस प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रिमोट दबाकर राजस्थान स्टार्टअप क्वेस्ट 2026 का शुभारंभ किया। इसके साथ ही सिंगल हॉलिस्टिक प्रोक्योरमेंट पोर्टल, डिजिटल प्लैनेटेरियम उप क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र जोधपुर, 7-डी थिएटर विज्ञान केंद्र जयपुर और न्यूक्लियर पावर गैलरी विज्ञान केंद्र जयपुर का भी उद्घाटन किया गया। निर्मला सीतारमण बोलीं- राजस्थान की परंपराओं की कोई सीमा पार हो तो माफ करें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- कार्यक्रम में युवाओं के साथ जिस तरह का इंटरेक्शन रखा गया है, वह काफी रोचक है। उन्होंने कहा- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जिस तरीके से युवाओं से बातचीत कर रहे थे, शायद मैं उस तरह नहीं कर पाऊं, लेकिन मुझे इंटरेक्शन करना पसंद है और मैं इसे अपने तरीके से करूंगी। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा- अगर बातचीत के दौरान मुझसे राजस्थान की परंपराओं या नियमों के अनुसार कोई सीमा पार हो जाए तो सभी बड़े लोग मुझे माफ करें।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.