LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  POLITICS  /  यूरिया न मिलने पर 181 पर शिकायत:अधिकारी बोला- म...
POLITICS Verified हिंदी

यूरिया न मिलने पर 181 पर शिकायत:अधिकारी बोला- मैं विधायक का खास, तुम परेशानी में पड़ जाओगे, किसान जनसुनवाई में पहुंचा

India 13h ago Source: publicofindia

सिंगरौली जिले में खाद की किल्लत के बीच शिकायत करने पर किसान को धमकी मिलने का मामला सामने आया है। चितरवई खुर्द-अमिलवान के रहने वाले किसान अरुण कुमार पांडेय ने सखौहा समिति से यूरिया खाद न मिलने और समिति के समय पर न खुलने की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में दर्ज कराई थी। किसान अरुण पांडेय का आरोप है कि शिकायत करने के बाद सहकारिता विभाग में तैनात अधिकारी रामसखा शर्मा ने उन्हें फोन पर धमकाया। किसान के मुताबिक, अधिकारी ने कहा कि समिति प्रबंधक राधेश्याम शाह सिंगरौली विधायक के खास आदमी हैं, इसलिए सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत न करें और समिति प्रबंधक को परेशान न करें, वरना खुद परेशानी में पड़ जाएंगे। जनसुनवाई में पहुंचा किसान, कार्रवाई की मांग धमकी से डरे किसान अरुण पांडेय ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि यूरिया के लिए वे कई दिनों से भटक रहे थे, जिसके बाद मजबूरी में उन्होंने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की थी। मामले में सहकारिता विभाग के अधिकारी पीके मिश्रा ने कहा है कि किसान की शिकायत की जांच कराई जाएगी और आरोप सही मिलने पर दोषियों पर कार्रवाई होगी। 255 आवेदकों की सुनी गईं समस्याएं मंगलवार को कलेक्ट्रेट में हुई जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ जगदीश गोमे ने कुल 255 लोगों की समस्याएं सुनीं। इनमें बिजली और विस्थापन से जुड़े मामले भी शामिल थे। सीईओ ने अधिकारियों को इन शिकायतों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए। इसी जनसुनवाई में किसान अरुण पांडेय ने भी खाद और धमकी का मामला प्रशासन के सामने रखा।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.