गढ़वा। गढ़वा के हुनरमंद स्केटिंग बच्चों और उनके गुरु योगेश की प्रतिभा ने जिले का गौरव बढ़ाया है। इसी से प्रभावित होकर तिरंगा वाले शौकत खान ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आज का राष्ट्रीय तिरंगा सम्मान समारोह इन बच्चों और उनके गुरु को समर्पित किया।सम्मान समारोह में स्केटिंग बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर शानदार और हैरतअंगेज करतब प्रस्तुत किए। बच्चों की प्रतिभा और देशभक्ति से भरी प्रस्तुति ने मौजूद लोगों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में बच्चों के अभिभावक भी विशेष रूप से पहुंचे और पूरे उत्साह के साथ समारोह में शामिल हुए।बच्चों ने तिरंगे के साथ अपने हुनर का प्रदर्शन कर देशभक्ति, प्रतिभा और अनुशासन का शानदार संदेश दिया। खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें। Blog Site Manager By Global Info Edge
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.