सावन मास की अमावस्या को हरियाली अमावस्या के नाम से जाना जाता है। वर्षा ऋतु में जब धरती हरियाली की चादर ओढ़ लेती है, खेतों में नई फसलें लहलहाने लगती हैं और पेड़-पौधे नई ऊर्जा से भर उठते हैं, तब आने वाला यह पर्व धर्म और प्रकृति के अनूठे संबंध का संदेश देता है। इस वर्ष हरियाली अमावस्या 12 अगस्त, बुधवार को मनाई जाएगी। उदयातिथि के आधार पर पर्व की तिथि 12 अगस्त मानी गई है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह दिन भगवान शिव की आराधना, पितरों के स्मरण, स्नान, दान-पुण्य और पौधारोपण के लिए विशेष शुभ माना जाता है। ...
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.