महोबा में महिला सुरक्षा के दावों के बीच महोबा में एक सरकारी कॉलेज की शिक्षिका के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता का मामला सामने आया है। जैतपुर की सब्जी मंडी में खरीदारी करने गई शिक्षिका से एक युवक ने कथित तौर पर अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर कुलपहाड़ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। घटना 8 अगस्त की शाम करीब साढ़े छह बजे जैतपुर स्थित सब्जी मंडी में हुई। पीड़िता के अनुसार, वह मंडी में खरीदारी कर रही थीं। इसी दौरान गांव का रहने वाला धीरज मालवीय वहां पहुंचा और उनके सामने खड़े होकर कथित तौर पर अश्लील हरकतें करने लगा। शिक्षिका ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया। दो साल से पीछा करने का आरोप पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि धीरज मालवीय पिछले करीब दो वर्षों से उनका पीछा कर रहा था और उन्हें परेशान करता आ रहा था। आरोप है कि वह रास्ते में भी शिक्षिका के साथ अश्लील हरकतें करने का प्रयास करता था। शिक्षिका के मुताबिक, उन्होंने सामाजिक प्रतिष्ठा और परिवार की स्थिति को देखते हुए पहले बातचीत के जरिए मामला सुलझाने का प्रयास किया था। इसके बावजूद आरोपी की कथित हरकतें बंद नहीं हुईं। आखिरकार घटना के बाद उन्होंने हिम्मत जुटाकर पुलिस से शिकायत की। तीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कुलपहाड़ के सीओ अनुरुद्ध कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी धीरज मालवीय के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 78, 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.