वाराणसी के डॉ सम्पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार से स्टेट लेवल जूनियर बक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता SAI NCOE के बॉक्सिंग हाल में कराई जा रही है। इस प्रतियोगिता में 14 मंडल की 94 बालिका खिलाड़ी पहुंची हैं। जो 13 अगस्त तक रिंग में जोर आजमाइश करेंगी। पहले दिन वाराणसी, कानपुर, आगरा और गोरखपुर मंडल का रिंग में दबदबा रहा। देखें तीन खबरें... पहली बार काशी में हो रही स्टेट लेवल बॉक्सिंग वाराणसी बॉक्सिंग एसोसिएशन की अध्यक्ष नीलू मिश्रा ने बताया - प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन आज सिगरा स्टेडियम में शुरू हुआ है। यह प्रतियोगिता SAI NCOE के बॉक्सिंग हाल में आयोजित की गई है। यह खेल विभाग और बॉक्सिंग एसोसिएशन की तरफ से आयोजन किया जा रहा है। यह पहली बार है की सिगरा स्टेडियम में बॉक्सिंग की स्टेट प्रतियोगिता हो रही है। बच्चे काफी उत्साहित हैं। मेरीकॉम ने जिस तरह से शुरुआत की उसे अब आज की लड़कियां आगे बढ़ा रही हैं। प्रधानमंत्री के विजन से आगे बढ़ रहा खेल उद्घाटन के लिए सिगरा स्टेडियम पहुंचे नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया - प्रदेश स्तरीय बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता हो रही है। जब से यह स्टेडियम बना है तब से नए और उदयीमान खिलाड़ियों को अच्छा खेलने का मौका मिल रहा है। प्रधानमंत्री के विजन से इसका डेवलेपमेंट हुआ है। यहां सभी खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा दी जा रही है। जो खिलाड़ी अलग-अलग मंडल से आये हैं। सभी एनर्जेटिक हैं और सभी आगे बढ़ने के लिए प्रयास कर रहे हैं। 14 मंडलों से आयीं 94 खिलाड़ी सिगरा स्टेडियम में क्रीड़ा अधिकारी नवीन सिंह ने बताया - इस प्रतियोगिता में 94 खिलाड़ी 14 मंडलों से आये हैं। सभी के लिए रुकने और खाने पीने की व्यवस्था की गई है। जिस तरह से कॉमनवेल्थ गेम में खिलाड़ियों ने पदक लाये उससे कई खिलाड़ी नए आएंगे और वो उससे प्रेरणा लेकर आगे पदक भी लाएंगे।
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.