LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  POLITICS  /  करणी सेना ने यूपी विधानसभा चुनाव में उतरने का क...
POLITICS Verified हिंदी

करणी सेना ने यूपी विधानसभा चुनाव में उतरने का किया ऐलान, कहा- 50 से 70 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी

India 13h ago Source: publicofindia

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। यूपी के विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सभी दल तैयारियां करने में जुट गए हैं। इसी बीच करणी सेना (सामाजिक और सांस्कृतिक संगठन) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल सिंह ने विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। उन्होंने जम्मू में एक मीटिंग की और कहा कि करणी सेना उत्तर प्रदेश के 50 से 70 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। हमने चुनाव के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। करणी सेना 11 जिलों से निकालेगी रथ यात्रा सूरजपाल सिंह ने कहा कि करणी सेना के कार्यकर्ता गांव-गांव तक जाएंगे और लोगो को संगठन से जोड़ेंगे। संगठन ने कहा है कि वह ज्यादा से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगा जिससे अपनी ताकत दिखाई जा सके। इसके साथ ही रथ यात्रा निकाली जाएगी जो 11 जिलों से होकर निकलेगी। जिसमें अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, बिजनौर, मुरादाबाद, बनारस समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड और पूर्वांचल के अलग-अलग जिला शामिल हैं। यात्रा का समापन अयोध्या में होगा। मोदी और योगी ईमानदार पर आसपास के लोग भ्रष्ट सूरजपाल सिंह अम्मू ने कहा, "कुछ लोग इस घमंड में रहते हैं कि वे जिसे वो टिकट देंगे, वही चुनाव जीत जाएगा। हम अपने संगठन के जरिए इस चुनाव में उन्हें दिखा देंगे। ऐसे लोगों का घमंड चूर करेंगे।" उन्होंने कहा पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ ईमानदार है, लेकिन उनके आसपास के लोग भ्रष्ट हैं। सूरजपाल सिंह ने कहा वह 37 साल पहले भाजपा के साथ थे लेकिन साल 2024 में मैंने पार्टी झोड़ दी। उन्होंने कहा मेरा मकशद जनता की ताकत दिखाना और राजनीतिक पार्टियों के घमंड को चकनाचूर करना है।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.