LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  POLITICS  /  हेलमेट पहनाकर डाक कांवड़ियों पर बरसाए फूल
POLITICS Verified हिंदी

हेलमेट पहनाकर डाक कांवड़ियों पर बरसाए फूल

India 13h ago Source: publicofindia

हेलमेट पहनाकर डाक कांवड़ियों पर बरसाए फूल अमरोहा पुलिस और वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय की पहल, सैकड़ों शिवभक्तों का हुआ सम्मान मेरठ । डाक कांवड़ लेकर तेज गति से अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे शिवभक्तों की सुरक्षित यात्रा को लेकर अमरोहा पुलिस और श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान ने अनूठी पहल की। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर निशुल्क हेलमेट वितरण एवं स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान दुपहिया वाहनों पर सवार सैकड़ों डाक कांवड़ियों को रोककर हेलमेट पहनाए गए और पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया। ‘ सुरक्षित कांवड़ यात्रा हम सबकी जिम्मेदारी’ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमरोहा जिलाधिकारी नितिन गौड़ और पुलिस अधीक्षक आईपीएस लखन सिंह यादव ने कांवड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि आस्था के साथ सुरक्षा भी जरूरी है। एसपी ने कहा कि आस्था, सुविधा, सम्मान और सुरक्षा के साथ कांवड़ यात्रा संपन्न कराना पुलिस-प्रशासन के साथ समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने डाक कांवड़ियों से अपील की कि दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य लगाएं और वाहन की गति निर्धारित सीमा में रखें। चौपहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट लगाने का भी आह्वान किया गया। पुष्पवर्षा से बढ़ा शिवभक्तों का उत्साह विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर जैसे ही डाक कांवड़ियों का जत्था पहुंचा, पुलिस एवं विश्वविद्यालय प्रबंधन ने उनका स्वागत किया। कांवड़ियों को निशुल्क हेलमेट पहनाए गए और पुष्पवर्षा की गई। इस दौरान ‘हर हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। जिलाधिकारी नितिन गौड़ ने कहा कि पुलिस-प्रशासन, स्वयंसेवी संस्थाओं और आम नागरिकों के सहयोग से कांवड़ यात्रा को विश्व की सबसे सुरक्षित धार्मिक यात्राओं में शामिल किया जा सकता है। वेंकटेश्वरा में 24 घंटे मेडिकल सुविधा विश्वविद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरी ने कहा कि कांवड़ियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने में सभी को मिलकर सहयोग करना चाहिए। प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से शिवभक्तों के लिए 24 घंटे आपातकालीन चिकित्सा सेवा, एंबुलेंस, मेडिकल कैंप, भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इनकी रही मौजूदगी कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी नितिन गौड़, एसपी लखन सिंह यादव, प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी, डॉ. बीएस त्यागी एवं भाजपा उपाध्यक्ष शुभम चौधरी ने किया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. कृष्णकांत दवे, वित्त निदेशक युवराज सिंह, कुलसचिव प्रो. पीयूष पांडे, एसएस बघेल, संजीव त्यागी, मेरठ परिसर निदेशक डॉ. पंकज सिंह एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा सहित अनेक लोग मौजूद रहे। हाइलाइट्स • सैकड़ों डाक कांवड़ियों को बांटे निशुल्क हेलमेट • हेलमेट पहनाकर पुष्पवर्षा से किया स्वागत • कांवड़ियों से यातायात नियमों के पालन की अपील • वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय में 24 घंटे मेडिकल और एंबुलेंस सुविधा

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.