TRAI Recruitment 2026: सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तैयारी कर रहे इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए अच्छी खबर है. टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने नई दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय में एसोसिएट कंसल्टेंट (Technical-ECE) पद के लिए आवेदन मांगे हैं. खास बात यह है कि इस भर्ती में फ्रेशर्स भी आवेदन कर सकते हैं, क्योंकि उम्मीदवारों के लिए पहले से कार्य अनुभव अनिवार्य नहीं रखा गया है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार TRAI के आधिकारिक भर्ती पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 27 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है. उम्मीदवारों को सलाह है कि वे आवेदन करने से पहले भर्ती से जुड़ी सभी शर्तों को ध्यान से पढ़ लें. TRAI Recruitment 2026: कौन कर सकता है आवेदन? इस पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से इलेक्ट्रॉनिक्स, कम्युनिकेशंस या टेलीकम्युनिकेशंस इंजीनियरिंग में BE या BTech डिग्री होनी चाहिए. संबंधित क्षेत्र में ME, MTech, MBA या PhD योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी निर्धारित शर्तों के तहत आवेदन कर सकते हैं. सबसे बड़ी राहत यह है कि इस पद के लिए क्वालिफिकेशन के बाद अनुभव जरूरी नहीं है. यानी योग्य फ्रेश इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स भी इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं. आवेदक की अधिकतम उम्र भर्ती विज्ञापन जारी होने की तारीख के आधार पर 30 वर्ष से कम होनी चाहिए. ₹80 हजार फिक्स्ड सैलरी के साथ ट्रांसपोर्ट अलाउंस चयनित उम्मीदवार को हर महीने 80,000 की फिक्स्ड रिम्यूनरेशन दी जाएगी. इसके अलावा 8,000 प्रतिमाह ट्रांसपोर्ट अलाउंस भी मिलेगा. इस तरह उम्मीदवार को कुल 88,000 तक मासिक भुगतान मिल सकता है. नियुक्ति शुरुआती तौर पर एक साल के लिए होगी. उम्मीदवार के प्रदर्शन और TRAI की जरूरत के आधार पर अनुबंध को आगे बढ़ाया जा सकता है. क्या होगी Associate Consultant की जिम्मेदारी? चयनित उम्मीदवार TRAI के टेलीकॉम और ब्रॉडकास्टिंग से जुड़े कामों में योगदान देंगे. उनकी भूमिका में नई तकनीकों और इंडस्ट्री में हो रहे बदलावों का अध्ययन, अंतरराष्ट्रीय स्तर की बेहतर प्रथाओं का विश्लेषण और संबंधित रिपोर्ट तैयार करना शामिल होगा. इसके अलावा कंसल्टेशन पेपर और सिफारिशों से जुड़े काम, डेटा का विश्लेषण और संगठन की ओर से सौंपे गए अन्य कार्य भी जिम्मेदारी का हिस्सा हो सकते हैं. कैसे होगा TRAI भर्ती 2026 में चयन? उम्मीदवारों का चयन Selection Committee द्वारा किया जाएगा. चयन के दौरान शैक्षणिक योग्यता, कम्युनिकेशन स्किल्स, उपलब्ध अनुभव और इंटरव्यू में प्रदर्शन जैसे पहलुओं पर विचार किया जाएगा. TRAI Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन उम्मीदवार TRAI के आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. वहां अप्लाई ऑनलाइन विकल्प चुनकर मांगी गई जानकारी भरनी होगी और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे. ध्यान रखें कि आवेदन केवल निर्धारित ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे. डाक, ईमेल या किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा. अंतिम तारीख 27 अगस्त 2026 से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करना जरूरी है. ये भी पढ़ें... AAI Bharti: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में नौकरी की बहार, आज से आवेदन शुरू, बेहतरीन मिलेगी सैलरी
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.