बांसडीह, बलिया : कोतवाली क्षेत्र के मैरीटार गांव में दरवाजे पर चढ़कर मारपीट और गाली गलौज का मामला सामने आया है। प्रकरण में पीड़ित महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है। पीड़िता मंजू देवी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार की शाम मैरीटार निवासी करन साहनी रंजिशन उनके दरवाजे पर पहुंचा और उनके पति सुनील साहनी को गालियां देते हुए पीटना शुरू कर दिया। मंजू देवी और उनके पुत्र ने बचाव की कोशिश की, तो आरोपित ने उनके साथ भी मारपीट की। घटना में सुनील साहनी के बाएं हाथ की हड्डी टूट गई ...
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.