मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित एक विशेष संवाद कार्यक्रम के दौरान जिला एवं उपखंड स्तरीय सतर्कता समितियों के मनोनीत सदस्यों से सीधा संवाद किया। इस दौरान जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण और सतर्कता समितियों के कामकाज को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर चर्चा की गई। बांसवाड़ा से चार सदस्य मुख्यमंत्री निवास पर बांसवाड़ा जिले से सतर्कता समिति के कुल 10 मनोनीत सदस्यों में से चार प्रमुख सदस्य मनोज चौहान, मुकेश रावत, धर्मेंद्र राठौड़ और अब्बास मद्रासी मुख्यमंत्री से प्रत्यक्ष रूप से इस संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बांसवाड़ा के सदस्य धर्मेंद्र राठौड़ से विशेष रूप से सीधा संवाद किया। इस दौरान राठौड़ ने जिला कलक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव के कुशल मार्गदर्शन में बांसवाड़ा जिले में प्रशासनिक स्तर पर किए जा रहे विकास कार्यों और उनकी कार्यशैली की प्रशंसा की। साथ ही, जनहित में उठाए जा रहे बेहतरीन कदमों के लिए मुख्यमंत्री का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े मुख्यमंत्री निवास पर हुए इस संवाद कार्यक्रम से बांसवाड़ा के शेष 6 मनोनीत सदस्य भगवतपुरी, लाभचंद पटेल, लालसिंह पाटीदार, शांतिलाल बुनकर, शंकरलाल बुनकर एवं प्रकाश मईडा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। इस वर्चुअल बैठक में जिला कलक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव, अतिरिक्त जिला कलक्टर पर्वत सिंह चुंडावत, उपखंड अधिकारी बांसवाड़ा सोनू कुमारी सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी भी सूचना प्रौद्योगिकी (IT) विभाग के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष से उपस्थित रहे। जिला स्तर पर सतर्कता समितियों से जुड़े प्रशासनिक कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन एवं समन्वय वरिष्ठ सहायक एकता राणा, सूचना सहायक प्रग्नेश लबाना, कनिष्ठ सहायक अनुराग सिंह राव तथा सौरभ कुशवाहा की टीम द्वारा सुचारू रूप से संभाला गया।
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.