LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  GENERAL  /  10 अगस्त को मेधावी छात्रों को मिलेंगे स्वर्ण पद...
GENERAL Verified हिंदी

10 अगस्त को मेधावी छात्रों को मिलेंगे स्वर्ण पदक:राज्यपाल आनंदी बेन पटेल करेंगी प्रदान, तैयारियां अंतिम चरण में

India 13h ago Source: publicofindia

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय का 28वां दीक्षांत समारोह 10 अगस्त को आयोजित होगा। इस अवसर पर प्रदेश की कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल मेधावी छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक प्रदान करेंगी। समारोह एग्री बिजनेस मैनेजमेंट सभागार में होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसकी जानकारी 8 अगस्त शुक्रवार की शाम को दी। समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और विश्वविद्यालय परिसर में तेजी से चल रही हैं। स्वर्ण पदक एवं उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को कैप, प्रवेश पहचान पत्र सहित अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण शुरू कर दिया गया है। रविवार शाम चार बजे से दीक्षांत समारोह का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। इसमें छात्र-छात्राओं को शोभायात्रा, डिग्री एवं उपाधि वितरण, मंच संचालन, राष्ट्रगान और कुलगीत सहित समारोह की विभिन्न प्रक्रियाओं का अभ्यास कराया जाएगा। इसका उद्देश्य मुख्य समारोह के दौरान सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार सुचारु रूप से संपन्न करना है। कुलपति डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह लगातार अधिकारियों के साथ बैठक कर दीक्षांत समारोह की तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि समारोह में आने वाले अतिथियों, विद्यार्थियों और अभिभावकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। समारोह स्थल, मंच, पार्किंग, बैठने की व्यवस्था, अनुशासन और अतिथियों के स्वागत सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए संबंधित समितियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कुलपति ने कहा कि दीक्षांत समारोह केवल उपाधि प्रदान करने का अवसर नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की वर्षों की मेहनत, लगन और उपलब्धियों का उत्सव है। यह अवसर विद्यार्थियों को राष्ट्र और समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा कृषि एवं अन्य क्षेत्रों में नई तकनीकों को अपनाकर बेहतर योगदान देने के लिए प्रेरित करेगा। विश्वविद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है और समारोह स्थल सहित प्रमुख स्थानों पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उपाधि और स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में समारोह को लेकर खासा उत्साह है।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.