छात्र-छात्राओं को सुरक्षित डिजिटल जीवन का दिया गया संदेश नवगछिया पुलिस जिला के तत्वावधान में बुधवार को बाल भारती विद्यालय के सभागार में महिला सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा विषय पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा आत्म-सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना था। शिविर में विद्यालय के कक्षा नौ एवं दस के 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक (आईपीएस) वैभव शर्मा, साइबर शाखा के डीएसपी अभिषेक कुमार, टाउन थाना की पुलिस इंस्पेक्टर नीलू कुमारी तथा सब इंस्पेक्टर अनुराधा कुमारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पवन कुमार सर्राफ ने अतिथियों का स्वागत कर [...] The post Naugachia: बाल भारती विद्यालय में महिला एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता शिविर आयोजित – GS NEWS appeared first on GS NEWS .
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.