Paddy Crop Care : धान की रोपाई के बाद का पहला महीना बेहद नाजुक होता है. रोपाई के ठीक 30 दिन बाद धान में यूरिया की दूसरी खुराक देना जरूरी है. इस समय पौधे कल्ले निकालने की कगार पर होते हैं, उन्हें प्रचुर मात्रा में नाइट्रोजन की जरूरत होती है. सही समय और सही मात्रा में उर्वरक न मिलने से फसल की ग्रोथ रुक सकती है. शाहजहांपुर के किसान रनजोद सिंह लोकल 18 से बताते हैं कि 30 दिन की फसल में कल्ले फूटने की प्रक्रिया तेजी से होती है. इस समय प्रति एकड़ 30 से 40 किलोग्राम यूरिया (नाइट्रोजन) का छिड़काव करें. नाइट्रोजन से पौधों में क्लोरोफिल बढ़ता है, जिससे वे तेजी से भोजन बनाते हैं. यूरिया की इस दूसरी खुराक के साथ अगर 5 किलो जिंक सल्फेट मिला लिया जाए, तो फसल में खैरा रोग का खतरा खत्म हो जाएगा. कल्ले मजबूत और चमकदार निकलते हैं.
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.