भारत इस साल BRICS 2026 की अध्यक्षता कर रहा है. सितंबर में नई दिल्ली में होने वाले मुख्य शिखर सम्मेलन से पहले, राजस्थान का जयपुर अंतरराष्ट्रीय कूटनीति का बड़ा केंद्र बनने जा रहा है. अगस्त के महीने में जयपुर में BRICS देशों की कई हाई-लेवल बैठकें आयोजित होंगी.6 और 7 अगस्त को व्यापार और उद्योग मंत्रियों की बैठक होगी, जिसमें पीयूष गोयल हिस्सा लेंगे. वहीं 12-13 अगस्त को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और RBI गवर्नर की अगुवाई में अहम बैठक होगी, जिसमें डॉलर पर निर्भरता कम करने और स्थानीय मुद्रा में व्यापार पर चर्चा होगी. इसके अलावा 19 से 22 अगस्त तक पर्यटन को लेकर विशेष सत्र होंगे। इन बैठकों के साथ विदेशी मेहमानों को राजस्थानी संस्कृति और शाही मेहमाननवाजी से भी रूबरू कराया जाएगा.
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.