LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  BUSINESS  /  "सुरक्षा व्यवस्था पर हमें गर्व है": 152 Technic...
BUSINESS Verified हिंदी

"सुरक्षा व्यवस्था पर हमें गर्व है": 152 Technical Glitches पर Akasa Air CEO Vinay Dube का जवाब

India 13h ago Source: publicofindia

अकासा एयर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनय दुबे ने बुधवार को कहा कि कंपनी को बारीकी से रिकॉर्ड रखने वाली अपनी मजबूत सुरक्षा संबंधित जानकारी देने की व्यवस्था पर गर्व है। एयरलाइन ने वर्ष 2026 की पहली छमाही के दौरान उड़ान परिचालन से संबंधित 152 बड़ी खामियां दर्ज की थीं। नागर विमानन मंत्रालय ने तीन अगस्त को राज्यसभा में बताया था कि इस वर्ष जून तक की अवधि में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ान परिचालन में कुल 352 महत्वपूर्ण तकनीकी खामियां दर्ज की गईं। इनमें से 152 खामियां अकासा एयर से संबंधित थीं। एयरलाइन में बड़ी खामियों की संख्या अधिक होने के बारे में पूछे जाने पर दुबे ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में कहा कि यह आंकड़ा अकासा एयर की सुरक्षा संबंधित जानकारी व्यवस्था और हर घटना का पूरी तरह दस्तावेजीकरण करने की कार्यप्रणाली को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जब भी किसी विमान में किसी पुर्जे को बदला जाता है, तो उसे महत्वपूर्ण तकनीकी खामी के रूप में दर्ज किया जाता है। दुबे ने बताया कि वर्ष 2026 की पहली छमाही के दौरान अकासा एयर के बेड़े में 30 से अधिक बोइंग 737 मैक्स विमान शामिल थे। उन्होंने कहा कि एक अन्य एयरलाइन के पास भी इससे अधिक संख्या में ऐसे विमान हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इन तुलनात्मक आंकड़ों को देखकर मैं बेहद खुश हूं। अकासा एयर अपनी सुरक्षा और सुरक्षा संबंधी जानकारी व्यवस्था पर गर्व करती है और यह आंकड़ा उसी का प्रतिबिंब है।’’ मंत्रालय के अनुसार, वर्ष 2026 की पहली छमाही में दर्ज 352 महत्वपूर्ण तकनीकी खामियों में से 53 मामले एयर इंडिया एक्सप्रेस, 47 इंडिगो, 46 एयर इंडिया और नौ स्पाइसजेट के उड़ान परिचालन से संबंधित थे।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.