LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  GENERAL  /  Akhilesh Yadav ने BJP को घेरा: Ayodhya मंदिर मे...
GENERAL Verified हिंदी

Akhilesh Yadav ने BJP को घेरा: Ayodhya मंदिर में राम धन चोरी करने वाले इस बार चुनाव नहीं जीतेंगे।

India 13h ago Source: publicofindia

लखनऊ, पांच अगस्त समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या स्थित राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को घेरते हुए बुधवार को कहा कि जिन्होंने ‘राम धन’ की चोरी की है, उन्हें प्रभु श्रीराम अब जीतने नहीं देंगे। अखिलेश ने यहां सपा मुख्यालय में आयोजित ‘ब्राह्मण सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए भाजपा पर चढ़ावा ‘चोरी’ मामले में छोटे कर्मचारियों को पकड़ने और ‘बड़े लोगों’ को बचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “भाजपा के लोग आजकल मुंह छिपाकर घूम रहे हैं। दान पात्र के ऊपर तो ताला है, लेकिन उन्होंने नीचे से एक सुरंग बनाई है। भाजपा वालों ने महापाप किया है, उन्होंने प्रभु श्री राम का चढ़ावा तक चुरा लिया है।” अखिलेश ने कहा, “जिन्होंने ‘राम धन’ की चोरी की है, प्रभु श्रीराम इस बार उन्हें जीतने नहीं देंगे। उनके महापाप की सजा उन्हें मिलने जा रही है।” सपा प्रमुख ने भाजपा पर कथित चढ़ावा चोरी के बड़े दोषियों को बचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “जब चोरी पकड़ी गई, तो छोटे-छोटे कर्मचारियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। सच्चाई तो यह है कि चोरी इतनी बड़ी है कि हम-आप उसकी कल्पना भी नहीं कर सकते। ये छोटे कर्मचारी चोरी नहीं कर सकते। चोरी हुई है, तो बड़े लोग इसमें जरूर शामिल होंगे।” अखिलेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कटाक्ष करते हुए कहा, “मुख्यमंत्री जी अयोध्या जाने का विश्व रिकॉर्ड बना रहे थे। उन्होंने अयोध्या की सबसे ज्यादा यात्रा की। इसके बावजूद उन्हें चंदा चोरी के बारे में कोई जानकारी नहीं हुई।” अखिलेश ने कहा कि भाजपा के लोग सपा के लोगों से राम मंदिर में चंदा देने की रसीद मांग रहे हैं। उन्होंने कहा, “इससे ज्यादा घटिया बात और कोई नहीं हो सकती है, क्योंकि हिंदू परंपराओं में कभी दान की रसीद नहीं मिलती है।” अखिलेश ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर निशाना साधते हुए कहा, “उन्हें रसीद इसलिए याद आ रही है, क्योंकि एक नकली रसीद घोटाला करने वाले भी उपमुख्यमंत्री ही हैं। उन्होंने नकली रसीद के जरिये कहीं पर चंदा लिया था। इसका उन्हें पाप लगा और जनता ने उन्हें चुनाव जीतने नहीं दिया।” अखिलेश ने ई20 पेट्रोल को लेकर मिल रही शिकायतों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ई20 के मामले में बड़ा खेल हो रहा है। सपा प्रमुख ने कहा भाजपा का एक फुल फॉर्म है, जिसमें बी का मतलब भ्रष्ट, जे का अर्थ जुल्मी और पी का मतलब पापी है, यानी भाजपा के लोग भ्रष्ट, जुल्मी और पापी हैं। अखिलेश ने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के निर्माण में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने भाजपा के शासनकाल में बने अन्य एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए। अखिलेश ने राज्य सरकार पर जनता के साथ अन्याय करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनता के साथ इतना धोखा और इतना दुर्व्यवहार पहले कभी नहीं हुआ, जितना कि भाजपा के शासनकाल में हुआ है।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.