नवगछिया के इंस्पेक्टर श्याम नंदन यादव मंगलवार को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब वह महादेवपुर क्षेत्र से ड्यूटी पूरी कर मोटरसाइकिल से नवगछिया थाना लौट रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रास्ते में अचानक एक गाय सड़क पर आ गई। उसे बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वे सड़क पर गिर पड़े। दुर्घटना में इंस्पेक्टर श्याम नंदन यादव के दोनों हाथ, पैर और पेट में गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों एवं परिजनों ने उन्हें तत्काल अनुमंडल अस्पताल, नवगछिया पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। घटना की [...] The post Naugachia: ड्यूटी से लौट रहे नवगछिया इंस्पेक्टर सड़क हादसे में घायल, अस्पताल में भर्ती- GS NEWS appeared first on GS NEWS .
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.