LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  GENERAL  /  हरियाणा के CM ने किए बांके बिहारी के दर्शन:पत्न...
GENERAL Verified हिंदी

हरियाणा के CM ने किए बांके बिहारी के दर्शन:पत्नी और बेटी के साथ पहुंचे वृंदावन, संत ज्ञानानंद महाराज से की मुलाकात

India 13h ago Source: publicofindia

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी मंगलवार की देर शाम परिवार के साथ वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने पत्नी और बेटी के साथ भगवान बांके बिहारी के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। इसके बाद वह गीता मनीषी संत ज्ञानानंद महाराज के आश्रम कृष्ण कृपा धाम पहुंचे। जहां उन्होंने संत ज्ञानानंद महाराज से मुलाकात कर आध्यात्मिक चर्चा की। मुख्यमंत्री रात करीब 10 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो गए । सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी मंगलवार की शाम करीब 8 बजकर 30 मिनट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। पत्नी सुमन और बेटी के साथ आये मुख्यमंत्री VIP पार्किंग से मंदिर तक पैदल गए। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी एसपी सिटी राजीव कुमार ने संभाली। बांके बिहारी मंदिर से दर्शन करने के बाद उनका काफिला परिक्रमा मार्ग स्थित कृष्ण कृपा धाम आश्रम पहुंचा। फूल बंगला में विराजमान बांके बिहारी के दर्शन कर हुए मंत्र मुग्ध बांके बिहारी मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जब वहां भगवान को फूल बंगला में विराजमान देखा तो वह मंत्र मुग्ध हो गए। मुख्यमंत्री और उनका परिवार भगवान की छवि को निहारता रहा। यहां वह करीब 15 मिनट तक रहे। इस दौरान उन्होंने जगमोहन की देहरी पर इत्र लगाया और पूजा अर्चना की। संत ज्ञानानंद महाराज के साथ बांके बिहारी मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी को मंदिर के पुजारी ने प्रसाद अंग वस्त्र और भगवान की प्रसादी मुरली भेंट की। सावन में इस पवित्र भूमि पर मिला आने का मौका बांके बिहारी के दर्शन के बाद मीडिया से मुखातिब हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि सावन के इस पवित्र महीने में इस पावन भूमि में आने का अवसर मिला यह मेरा सौभाग्य है। ये भी परम सौभाग्य है कि इसी भूमि से भगवान श्री कृष्ण का कुरुक्षेत्र की भूमि में आगमन हुआ था। में प्रणाम करता हूं इस भूमि को और हरियाणा के लोगों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं भगवान श्री कृष्ण के चरणों में। कृष्ण कृपा धाम आश्रम में की संत ज्ञानानंद से मुलाकात बांके बिहारी के दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी परिक्रमा मार्ग स्थित कृष्ण कृपा धाम आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने आश्रम में बने मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद आश्रम के व्यवस्थापकों ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री नायब सैनी आश्रम में संत ज्ञानानंद महाराज की कुटिया में गए जहां उन्होंने आध्यात्मिक चर्चा की। करीब आधा घंटे तक रुकने के बाद रात 10 बजे यमुना एक्सप्रेस वे के रास्ते दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.