भदोही के कोईरौना थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय बच्ची के साथ उसके चचेरे भाई द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना सोमवार दोपहर की है। मंगलवार को परिजनों की सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, 18 वर्षीय आरोपी युवक एक सप्ताह पहले दिल्ली से अपने गांव आया था। सोमवार को बच्ची की मां बाबा सेमराधनाथ मंदिर दर्शन के लिए गई हुई थी। इसी दौरान घर में बच्ची अकेली थी, जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। सोमवार शाम को बच्ची ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। आरोप है कि कुछ रिश्तेदारों और अन्य लोगों ने मामले को दबाने का प्रयास किया। हालांकि, मंगलवार दोपहर बच्ची के मामा को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने घर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। कोईरौना थानाध्यक्ष मनीष द्विवेदी ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.