डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। BCCI ने टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी दिलीप की छुट्टी कर शुभदीप घोष को नया फील्डिंग कोच नियुक्त किया है। शुभदीप कभी भारत की सीनियर टीम के लिए नहीं खेल पाए, लेकिन बतौर कोच अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। इसी बीच भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा की प्रतिक्रिया सामने आई है। हिटमैन ने नए फील्डिंग कोच टी दिलीप को लेकर क्या कहा है आइए आपको बताते हैं। रोहित शर्मा ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट से एक फोटो शेयर की है। जिसमें वहटी दिलीप के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "दिलीप गुरु आप लीजेंड हैं। आपने ग्रुप में जादू किया और पर्दे के पीछे भी खूब मेहनत की। आगे के लिए बधाई।" कौन हैं शुभदीप घोष? नए फील्डिंग कोच शुभदीप घोष असम से आते हैं। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में दिग्गजों के साथ तो नहीं खेल सके लेकिन उन्होंने असम और रेलवे के लिए घरेलू क्रिकेट खेला है। उन्होंने अपने करियर में 17 फर्स्ट क्लास और 17 लिस्ट-ए मैच खेले। फर्स्ट क्लास की 25 पारियों में 316 रन बनाए और लिस्ट-ए की 17 पारियों में 307 रन स्कोर किए। दोनों फॉर्मेट में 2-2 अर्धशतक लगाए हैं। कब-कब किस टीम के फील्डिंग कोच बने? शुभदीप घोष इसके पहले भी फील्डिंग कोच रह चुके हैं। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में हुए अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप अभियान में भारतीय जूनियर टीम के फील्डिंग कोच थे। दो साल तक महिला टीम के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा थे। जिसमें 2022 महिला वनडे विश्व कप और 2023 महिला टी20 विश्व कप शामिल था। IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के फील्डिंग कोच के रूप में योगदान दे चुके हैं।
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.