उतरौला बलरामपुर -नगर के मोहल्ला सुभाष नगर रफी एवं ग्राम अमया देवरिया में हजरत इमाम हुसैन व शोहदा-ए-कर्बला की याद में अरबी कैलें डर के सफर माह की 19-20 तारीख को मनाए जाने वाले चेहल्लुम की तैयारियां जोरों शोर के साथ शुरू हो गई हैंइस्लामी मान्यता के अनुसार चेहल्लुम के अवसर पर अकीदतमंद पूरी रात्रि इमाम हुसैन को याद करते हुए नौहे पढ़ते रहे हैं, और मातम सीनाजनी करते रहे। शहजादी जनाब फातिमा जहरा को पुरसा पेश किया जाता है 19 सफर की रात्रि को नगर व ग्रामीण अंचलों में इमाम बाड़ों और चौक-चौराहों पर ताजिया रखे जाएंगे। उसके बाद रात्रि भर ताजिये के सामने बैठ कर अकीदतमंदइमाम हुसैन व शोहदा-ए- कर्बला की याद में गम मनाएंगे और नियाज व खिराजे अक़ीदत भी पेश करेंगे। सुबह से ही चौकों की साफ़ सफाई-धुलाई का कार्य शुरू हो जाएगा। शाम ढलते ही चौक पर ताजिया लाने का सिलसिला जारी हो जाएगा। दूसरे दिन 20 सफर को जुलूस निकालकर हजरत इमाम हुसैन को खिरा जे अक़ीदत पेश की जाएगी। इस दौरान नगर में सुरक्षा व्यव स्था व साफ-सफाई का विशेष इंतजाम किया गया हैं। हिन्दी संवाद न्यूज से असगर अली की खबर उतरौला बलरामपुर।
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.