LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  GENERAL  /  कौन हैं कन्हैया वधावन? जिसकी कप्तानी में खेलेंग...
GENERAL Verified हिंदी

कौन हैं कन्हैया वधावन? जिसकी कप्तानी में खेलेंगे अर्शदीप सिंह, 17 साल की उम्र में किया था डेब्यू

India 13h ago Source: publicofindia

North Zone Squad for Duleep trophy: जम्मू-कश्मीर के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज कन्हैया वधावन को आगामी दलीप ट्रॉफी के लिए नॉर्थ ज़ोन टीम का कप्तान बनाया गया है. 24 साल के खिलाड़ी अब भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और ऑलराउंडर आयुष बडोनी जैसे खिलाड़ियों की अगुवाई करते नजर आएंगे. आयुष बडोनी को टीम का उपकप्तान बनाया गया है. जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक रणजी ट्रॉफी जीत के बाद टीम के छह खिलाड़ियों को नॉर्थ ज़ोन में जगह मिली है. इनमें कामरान इकबाल, अब्दुल समद, आबिद मुश्ताक, सुनील कुमार और युधवीर सिंह भी शामिल हैं. कन्हैया की कप्तानी उनके शानदार प्रदर्शन का बड़ा पुरस्कार मानी जा रही है. सितंबर 2001 में जम्मू में जन्मे कन्हैया वधावन ने वर्ष 2018-19 रणजी ट्रॉफी में 17 साल की उम्र में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था. हालांकि शुरुआती मैचों के बाद उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा और कई रणजी सीजन में चयन नहीं हुआ था. संघर्ष के बाद मिली बड़ी पहचान इसके बावजूद उन्होंने मेहनत जारी रखी. पिछले साल दलीप ट्रॉफी में उन्होंने दो मैचों में 99 रन बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया. इसी प्रदर्शन के आधार पर उन्हें 2025-26 रणजी ट्रॉफी टीम में वापसी का मौका मिला, जिसे उन्होंने पूरी तरह भुनाया. 2025-26 रणजी ट्रॉफी में कन्हैया ने 10 मैचों में 474 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ एक शतक और कर्नाटक के विरुद्ध फाइनल में महत्वपूर्ण अर्धशतक लगाया. रणजी ट्रॉफी में चमके, अब कप्तानी की जिम्मेदारी पूरे टूर्नामेंट में वह जम्मू-कश्मीर के तीसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे और टीम की ऐतिहासिक सफलता में अहम भूमिका निभाई. अब तक वह 16 प्रथम श्रेणी मैचों में 883 रन, एक शतक और छह अर्धशतक बना चुके हैं. उन्होंने पिछले साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में टी20 पदार्पण भी किया था. अब नॉर्थ ज़ोन की कप्तानी उनके करियर का सबसे बड़ा अवसर होगी, जहां उनके नेतृत्व और प्रदर्शन दोनों की कड़ी परीक्षा होगी.

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.