लखनऊ : मोबाइल छीनकर भागे तीन शातिर चढ़े पुलिस के हत्थे,भेजे गए जेल। दो टूक : राजधानी लखनऊ के कोतवाली मोहनलालगंज क्षेत्र भागूखेड़ा क्षेत्र में युवक से मोबाइल छीनकर फरार हुए तीन शातिर बदमाशों को मोहनलालगंज पुलिस ने घटना के चार दिन के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त स्प्लेंडर बाइक भी बरामद कर ली है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों तक पहुंचना संभव हुआ। विस्तार : मोहनलालगंज इस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया कि भागूखेड़ा में किराये के मकान में रहने वाले विवेक शुक्ला 29 जुलाई की रात भोजन के बाद मोबाइल पर बात करते हुए सड़क पर टहल रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवक अचानक उनके पास पहुंचे और हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना के खुलासे के लिए चौकी प्रभारी अनूप सिंह, उपनिरीक्षक अजय सिंह सहित पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने बदमाशों के भागने के संभावित रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान एक संदिग्ध बाइक का नंबर सामने आया, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों के सहारे मोबाइल स्नैचिंग की घटना का महज चार दिन में खुलासा करते हुए शनिवार देर रात पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक सवार तीन युवकों को दबोच लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम विशाल और अनुज निवासी नीवा, थाना बंथरा तथा आरजू निवासी छोटी घुसवल, थाना सुशांत गोल्फ सिटी बताए। आरोपियों की निशानदेही पर छीना गया मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त स्प्लेंडर बाइक भी बरामद कर ली गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.