LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  GENERAL  /  भोपाल में व्यापारियों को बड़ी राहत: सीएम की बैठ...
GENERAL Verified हिंदी

भोपाल में व्यापारियों को बड़ी राहत: सीएम की बैठक में हाईपावर कमेटी बनाने का फैसला, जांच रिपोर्ट आने तक सीलिंग पर रोक

India 13h ago Source: publicofindia

Bhopal Commercial Shops Case : राजधानी भोपाल के व्यापारियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निवास पर हुई उच्चस्तरीय बैठक में कमर्शियल दुकानों की सीलिंग कार्रवाई को लेकर बड़ा फैसला लिया गया। बैठक में तय किया गया कि पूरे मामले की जांच के लिए एक उच्चस्तरीय समिति गठित की जाएगी, जो सुप्रीम कोर्ट के आदेश और उसकी अनुपालना की विस्तृत समीक्षा करेगी। सरकार ने संकेत दिए हैं कि समिति की रिपोर्ट आने तक संबंधित मामलों में कोई नई कार्रवाई नहीं की जाएगी। ऐसे में कल यानी सोमवार, 3 अगस्त से कई सील की गई दुकानों के खुलने की संभावना है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राजधानी के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर और 10 नंबर मार्केट समेत कई व्यावसायिक क्षेत्रों में कमर्शियल दुकानों को सील करने की कार्रवाई की गई थी। इससे बड़ी संख्या में व्यापारियों में नाराजगी है और वे लगातार राहत की मांग कर रहे थे। बैठक में ये मंत्री भी रहे मौजूद बैठक में मंत्री विश्वास सारंग, कृष्णा गौर, विधायक रामेश्वर शर्मा और भगवानदास सबनानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सीएम ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने देश की 28 राजधानियों में रिहायशी क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उसी के तहत भोपाल में अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर इलाकों में सीलिंग की कार्रवाई चल रही है। जिससे व्यापारियों में दहशत का माहौल है। 'कमेटी की रिपोर्ट आने तक व्यापारी ना घबराएं' मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि पूरे मामले की समीक्षा के लिए राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारियों की उच्च स्तरीय समिति गठित की जाए। यह समिति सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का अध्ययन कर पूरे प्रकरण की जांच करेगी और अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि समिति की रिपोर्ट आने तक व्यापारियों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स ने सीएम के फैसले पर जताई खुशी जताई भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष गोविंद गोयल। भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष गोविंद गोयल ने बताया कि सीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में मामले के रिव्यू के लिए हाई पावर कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया है। यह व्यापारियों के लिए खुशी की बात है। लम्बे समय से व्यापारी प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से लेकर कई मंत्रियों और सरकार के प्रतिनिधियों से मिल चुकी हैं। अपनी बात कह चुके हैं। सीएम ने मामले में हस्तक्षेप किया है। अच्छी बात हैं। उम्मीद है निश्चित रूप से व्यापार और व्यावसायियों के हित में ही निर्णय होगा। सीएम को इसके लिए धन्यवाद। खबर अपडेट हो रही है...

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.