LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  POLITICS  /  लखनऊ :कांवड़ यात्रा से पहले DCP साउथ ने किया फ्...
POLITICS Verified हिंदी

लखनऊ :कांवड़ यात्रा से पहले DCP साउथ ने किया फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।।||Lucknow:DCP South conducted a flag march ahead of the Kanwar Yatra and reviewed security arrangements.||

India 13h ago Source: publicofindia

लखनऊ : कांवड़ यात्रा से पहले DCP साउथ ने किया फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।। DCP साउथ का निगोहा में फ्लैग मार्च,भवरेश्वर धाम की सुरक्षा व्यवस्था परखी। दो टूक : श्रावण मास एवं आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को डीसीपी दक्षिणी मो. मुश्ताक ने एडीसीपी दक्षिणी रल्लापल्ली वसंथ कुमार एवं एसीपी मोहनलालगंज राजेश कुमार सिंह के साथ थाना निगोहा क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने प्रसिद्ध भवरेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर सुरक्षा प्रबंधों का बारीकी से जायजा लिया। इसके साथ ही कांवड़ यात्रा मार्ग, प्रमुख शिवालयों और संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विस्तार : शनिवार को डीसीपी दक्षिणी ने क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थल भवरेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। इसके अलावा कांवड़ यात्रा मार्ग, प्रमुख शिवालयों एवं संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीसीपी ने पुलिस बल को निर्देशित किया कि संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए, यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे तथा सोशल मीडिया पर फैलने वाली किसी भी भ्रामक सूचना या अफवाह पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दौरान अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और मंदिर प्रबंधन से संवाद कर शांति, सौहार्द और आपसी सहयोग बनाए रखने की अपील की। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि श्रद्धालु निर्भय होकर अपनी धार्मिक यात्रा संपन्न कर सकें। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि श्रावण मास के दौरान प्रमुख मंदिरों, कांवड़ मार्गों और संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ लगातार गश्त की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके और किसी भी अप्रिय स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.