LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  TECHNOLOGY  /  सीकर में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत टीचर्स को ...
TECHNOLOGY Verified हिंदी

सीकर में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत टीचर्स को ट्रेनिंग:ADJ शालिनी गोयल बोलीं- बच्चों के लिए पॉक्सो एक्ट और साइबर सिक्योरिटी समझना जरुरी

India • 12h ago • Source: publicofindia

सीकर के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सभागार में आज सुरक्षित बचपन अभियान के तहत स्कूलों में टीचर्स को ट्रेनिंग दी गई। जिला जज रूपा गुप्ता ने बताया कि बच्चों को सुरक्षित व भयमुक्त वातावरण देना हमारी जिम्मेदारी है। इस ट्रेनिंग के जरिए टीचर्स को स्कूलों में बाल सुरक्षा, पॉक्सो अधिनियम, ऑनलाइन सिक्योरिटी, साइबर रिस्क और कानूनी साक्षरता के बारे में जागरुक करने के लिए कहा गया। पॉक्सो कोर्ट के जज विक्रम चौधरी और जज शंकर लाल मारू ने पॉक्सो अधिनियम के उद्देश्य, प्रावधानों, बच्चों के विरुद्ध सेक्सुअल अपराधों की समझ, रिपोर्टिंग और बच्चों से जुड़ी कानूनी प्रक्रिया की जानकारी दी। प्राधिकरण सेक्रेटरी शालिनी गोयल ने कहा कि स्कूल लेवल पर बाल सुरक्षा और कानूनी जागरूकता बढ़ाना जरुरी है। निशुल्क कानूनी सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व LSUC तक पहुंचाने तथा स्कूलों में हेल्पलाइन नंबर लिखवाने जरुरी हैं। साइबर सेल के कानूनी सलाहकारों ने साइबर अपराधों व उनसे बचाव के तरीके बताए। स्कूलों में नालसा हेल्पलाइन 15100, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 लिखवाने की जरुरत के बारे में बताया

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.