LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  GENERAL  /  लखनऊ : जिला बदर होने के बाद भी घर में जमाए था ड...
GENERAL Verified हिंदी

लखनऊ : जिला बदर होने के बाद भी घर में जमाए था डेरा,पुलिस ने दबोचा। ||Lucknow: He was camping at home even after being banished from the district; the police arrested him.||

India • 12h ago • Source: publicofindia

लखनऊ : जिला बदर होने के बाद भी घर में जमाए था डेरा,पुलिस ने दबोचा। । ●तीन चोरी के मुकदमों समेत पांच आपराधिक मामले दर्ज। दो टूक :राजधानी लखनऊ के थाना नगराम पुलिस टीम ने जिला बदर आदेश का उल्लंघन कर अपने ही घर में रह रहे आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय के आदेश के बावजूद छह माह की जिला बदरी के दौरान घर में रहने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है। विस्तार : थाना नगराम पुलिस के मुताबिक स्थानीय थाना नगराम क्षेत्र के देवती गांव निवासी तुलसी (23) पुत्र देवीदीन को 10 जून 2026 को न्यायालय ने छह माह के लिए जिला बदर किया था। इसके बावजूद आरोपी जिला छोड़ने के बजाय अपने घर में ही रह रहा था। शनिवार को नगराम पुलिस टीम ने उसके घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 168/2026 धारा 10 उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ नगराम थाने में चोरी और अन्य धाराओं के पांच आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। गिरफ्तारी थानाध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.