LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  BUSINESS  /  राजस्व निरीक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष बने हेमंत ...
BUSINESS Verified हिंदी

राजस्व निरीक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष बने हेमंत गोस्वामी:भोपाल के अतुल दुबे को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया, राजस्व मंत्री ने दिया समस्या समाधान का आश्वासन

India • 12h ago • Source: publicofindia

मध्यप्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ का 13वाँ प्रांतीय सम्मेलन आज भोपाल हुआ। इसमें संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। संघ का प्रांताध्यक्ष हेमंत गोस्वामी हरदा, कार्यवाहक प्रांताध्यक्ष अध्यक्ष अतुल दुबे भोपाल, सचिव गजेन्द्र जाटव नर्मदापुरम, कोषाध्यक्ष तनु जैन भोपाल को बनाया गया है। सम्मेलन में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा एवं क्षेत्रीय विधायक विष्णु खत्री की गरिमामयी उपस्थिति रही। फिरोज अली इस संघ के पूर्व प्रांताध्यक्ष थे जो नायब तहसीलदार बन गए हैं और अब उनके प्रमोशन के बाद नई टीम बनाई गई है। आज हुए कार्यक्रम का आयोजक राजस्व निरीक्षक संघ भोपाल रहा। इसमें प्रदेशभर से आए राजस्व निरीक्षकों ने शामिल होकर संगठन की एकता, विभागीय समस्याओं, सेवा संबंधी विषयों एवं राजस्व प्रशासन को अधिक प्रभावी और जनोन्मुखी बनाने के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि राजस्व निरीक्षकों की भूमिका, दायित्वों एवं जनसेवा महत्वपूर्ण है। मंत्री द्वारा राजस्व निरीक्षक वर्ग की ओर से बताई गई समस्याओं पर सकारात्मक रुख के साथ निराकरण का आश्वासन दिया है।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.