LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  BUSINESS  /  बालाघाट में 1 दिसंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरी...
BUSINESS Verified हिंदी

बालाघाट में 1 दिसंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी:185 केंद्रों पर 1.32 लाख से ज्यादा किसान लाएंगे उपज; सीसीटीवी से होगी निगरानी

India • 12h ago • Source: publicofindia

बालाघाट जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 1 दिसंबर से शुरू होगी। खरीदी 20 जनवरी तक चलेगी। इसके लिए जिले के 185 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 1 लाख 32 हजार 660 किसानों से धान खरीदा जाएगा। किसानों के लिए स्लॉट बुकिंग शुरू हो गई है। मोबाइल और कियोस्क से कर सकेंगे स्लॉट बुक किसान अपने एंड्रॉयड मोबाइल से स्लॉट बुक कर सकते हैं। इसके अलावा एमपी ऑनलाइन कियोस्क सेंटर, इंटरनेट कैफे या संबंधित खरीदी केंद्र पर भी बुकिंग की सुविधा मिलेगी। स्लॉट बुकिंग 7 कार्यदिवस तक मान्य रहेगी। खरीदी की आखिरी तारीख 20 जनवरी से 10 दिन पहले यानी 10 जनवरी तक ही स्लॉट बुक किया जा सकेगा। किसानों से तय समय में बुकिंग कराने की अपील की गई है। केंद्रों पर जरूरी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश कलेक्टर आदित्य सिंह ने जिला उपार्जन समिति की बैठक में सभी केंद्रों पर 1 दिसंबर से पहले जरूरी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने बारदाने, इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे, नमी मापने के यंत्र, छलना और अन्य जरूरी सामग्री उपलब्ध रखने को कहा। धान की खरीदी तय एफएक्यू गुणवत्ता मापदंडों के अनुसार होगी। किसानों के लिए केंद्रों पर पीने का पानी, छाया, रात में रोशनी और अलाव की व्यवस्था भी की जाएगी। सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी धान के परिवहन और सुरक्षित भंडारण के लिए खरीदी केंद्रों की गोदामों से मैपिंग की गई है। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। कलेक्टर ने खरीदी शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.