LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  GENERAL  /  बलरामपुर - ट्रक व नेक्सॉन कार की आमने-सामने भिड...
GENERAL Verified हिंदी

बलरामपुर - ट्रक व नेक्सॉन कार की आमने-सामने भिड़ंत: दो की मौत, दो बच्चे गंभीर रूप से घायल

India • 12h ago • Source: publicofindia

बलरामपुर: जनपद के थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत ग्राम चकवा के पास शनिवार सुबह ट्रक और नेक्सॉन कार की आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार दो लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना आज 28 नवंबर 2026 को सुबह लगभग 08:00 बजे की है। बलरामपुर से बहराइच की ओर जा रहे ट्रक (UP 21 CT 9835) की बहराइच से बलरामपुर की तरफ आ रही नेक्सॉन कार (BR 06 EP 3367) से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार में सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला मेमोरियल अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया और दो घायलों का इलाज जारी है। मृतकों में- अखिलेश कुमार (उम्र करीब 40 वर्ष) पुत्र बृजकिशोर ठाकुर, पूनम देवी (उम्र करीब 60 वर्ष) पत्नी बृजकिशोर ठाकुर (दोनों निवासी ठकुराई टोला, बेतिया, वार्ड नं0- 04, सुहारी, जनपद पश्चिमी चम्पारण, बिहार) घायलों में- निष्ठा (उम्र करीब 07 वर्ष) पुत्री अखिलेश कुमार, दिव्यांश (उम्र करीब 14 वर्ष) पुत्र अखिलेश कुमार (दोनों निवासी उपरोक्त) पुलिस के मुताबिक, मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। घायलों का उपचार जिला मेमोरियल अस्पताल बलरामपुर में चल रहा है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मार्ग से हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू कर दी गई है और मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.