प्रयागराज में बिजली चोरी की जांच करने गई एंटी पावर थेफ्ट थाना की टीम पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि चेकिंग के दौरान एक घर से निकले लोगों ने जेई और पुलिसकर्मियों के साथ गालीगलौज करते हुए हाथापाई की। महिला पुलिसकर्मी से भी अभद्रता की गई। विरोध करने पर इंस्पेक्टर का हाथ मरोड़कर उनका सरकारी बॉडीवार्न कैमरा छीन लिया। आरोपियों ने कैमरा तोड़ने का भी प्रयास किया। सूचना पर डायल 112 की टीम पहुंची, जिसके बाद कैमरा वापस मिला। मामले में करेली थाने में एक ही परिवार के चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। इंस्पेक्टर ने दी तहरीर एफआईआर प्रवर्तन दल प्रयागराज फर्स्ट के इंस्पेक्टर शेषनाथ सिंह की ओर से दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया, 27 नवंबर की सुबह बिजली चोरी की सूचना पर मैं टीम के अन्य सदस्यों और जेई अरुण कुमार के साथ पुलिस चौकी जीटीबी नगर, करेली के पास स्थित नूर कैफे वाली गली में पहुंचा। आरोप है कि यहां चेकिंग के दौरान कनेक्शनधारी इम्तियाज का दरवाजा खटखटाया गया। इस पर घर के अंदर से मो. मियां, अमन, समर, अयान हुसैन एक साथ भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए बाहर निकले। गालीगलौज करते हुए मारपीट पर हुए अमादा इसके बाद जेई और मुख्य आरक्षी ज्ञानेन्द्र वर्मा को धक्का मारकर उनके साथ हाथापाई करने लगे। चेकिंग का विरोध करने के साथ टीम में मौजूद अफसरों-कर्मचारियों को गालियां देने लगे। धक्कामुक्की करते हुए मारपीट पर आमादा हो गए। महिला दरोगा और जेई को जान से मारने की धमकी देने लगे। कैमरा तोड़ने का भी प्रयास किया मैंने रोकने की कोशिश की तो मेरा हाथ मरोड़कर सरकारी बॉडीवार्न कैमरे को छीनने, तोड़ने का प्रयास किया गया। सूचना देने पर डायल 112 पुलिस पहुंची और फिर किसी तरह हम लोग जान बचाकर बाहर निकले। इसके बाद करेली थाने पहुंचकर तहरीर दी गई। करेली थानाध्यक्ष सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामला में गिरफ्तारी वाली धाराएं नहीं हैं। जांच की जा रही है।
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.