LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  BUSINESS  /  Fertiliser Subsidy बिल 1.71 लाख करोड़ रुपये के ...
BUSINESS Verified हिंदी

Fertiliser Subsidy बिल 1.71 लाख करोड़ रुपये के बजट अनुमान से अधिक रहने के आसार: रजत कुमार मिश्रा

India • 12h ago • Source: publicofindia

पश्चिम एशिया संकट के कारण आयातित गैर-यूरिया उर्वरकों की कीमतों में बढ़ोतरी से वित्तवर्ष 2026-27 में सरकार का उर्वरक सब्सिडी बिल बजट अनुमान 1.71 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहने की आशंका है। उर्वरक सचिव रजत कुमार मिश्रा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उर्वरक संघ (एफएआई) ने सब्सिडी बिल 2.5 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान लगाया है। यह पूछे जाने पर कि क्या सब्सिडी का बोझ इस स्तर तक पहुंच सकता है, मिश्रा ने कहा कि अंतिम आंकड़ा बजट अनुमान से अधिक होगा। हालांकि, यह बढ़ोतरी कितनी होगी, यह वित्तवर्ष के शेष पांच महीनों के घटनाक्रम पर निर्भर करेगा। उन्होंने कहा कि अन्यथा सब्सिडी बिल वित्तवर्ष 2025-26 के 1.86 लाख करोड़ रुपये के संशोधित अनुमान के आसपास रह सकता है। मिश्रा के मुताबिक, बजट में निर्धारित सब्सिडी राशि का करीब 70-75 प्रतिशत अब तक खर्च हो चुका है। घरेलू उत्पादन मजबूत रहने और पर्याप्त भंडार होने से फिलहाल अतिरिक्त खरीद की जरूरत कम हुई है। उन्होंने कहा कि गैस की लागत बढ़ने के बावजूद देश के यूरिया संयंत्र हर महीने करीब 26 लाख टन उत्पादन कर रहे हैं, जिससे भंडार स्थिर बनाए रखने में मदद मिली है। मिश्रा ने बताया कि मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय यूरिया निवेश नीति (एनआईपीयू)-2026 के तहत छह नए यूरिया संयंत्रों को मंजूरी दी है। ये मौजूदा संयंत्रों के आधुनिकीकरण, घरेलू उत्पादन क्षमता बढ़ाने और आयात पर निर्भरता कम करने के लिए स्थापित किए जाएंगे। प्रत्येक संयंत्र की सालाना उत्पादन क्षमता करीब 12.7 लाख टन होगी। इससे कुल 76.2 लाख टन की अतिरिक्त वार्षिक क्षमता जुड़ेगी। इन परियोजनाओं पर करीब 54,000 करोड़ रुपये का निवेश होने का अनुमान है। प्रत्येक संयंत्र पर लगभग 9,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे। कंपनियां इन परियोजनाओं के लिए खुद धन जुटाएंगी और उन्हें आठ साल तक सरकारी सहायता मिलेगी। इन संयंत्रों के चार साल के भीतर चालू होने की उम्मीद है। भारत की मौजूदा यूरिया उत्पादन क्षमता करीब तीन करोड़ टन सालाना है, जबकि मांग लगभग चार करोड़ टन है मिश्रा ने कहा कि चालू रबी सत्र के लिए पांचों प्रमुख उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है। उन्होंने निकट भविष्य में डीएपी (डाई-अमोनियम फॉस्फेट) की कीमतों में कुछ नरमी आने की भी उम्मीद जताई। मिश्रा ने बताया कि पिछले वित्त वर्ष में दो लाख 30 हजार से अधिक छापे मारे गए, जिनके आधार पर 432 प्राथमिकी दर्ज की गईं। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई से गलत गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिली है, हालांकि जरूरत से ज्यादा सख्ती से विरोध भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि बिना सब्सिडी वाली उर्वरकों के साथ रियायती यूरिया की बिक्री की गतिविधियों में कमी आई है। कई राज्यों ने दोनों को एक ही दुकान में साथ रखने या बेचने पर रोक लगा दी है। यह पूछे जाने पर कि क्या अल नीनो की स्थिति रबी सत्र में उर्वरकों की मांग को प्रभावित कर सकती है, मिश्रा ने कहा कि इसका असर नकारात्मक रहने की आशंका है। उन्होंने कहा कि कम बारिश होने पर किसान यूरिया, डीएपी और अन्य उर्वरकों का अधिक इस्तेमाल करने से बच सकते हैं। इसके अलावा वे दलहन जैसे कम उर्वरक की जरूरत वाली फसलों की ओर रुख कर सकते हैं।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.