LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  POLITICS  /  यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:योगी बोले-हम जहां खड़...
POLITICS Verified हिंदी

यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:योगी बोले-हम जहां खड़े होते हैं, लाइन वहीं से शुरू; 4 कमिश्नर समेत 28 IPS का ट्रांसफर; मस्जिद को भगवा रंग में रंगा

India • 12h ago • Source: publicofindia

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर 28 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर को लेकर है। वहीं, दूसरी खबर लखनऊ में सीएम योगी द्वारा सपा के घोषणा पत्र को लेकर अखिलेश यादव पर तंज से जुड़ी है। आइए, सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें… 1- 28 IPS बदले गए; मोहित अग्रवाल को प्रयागराज, लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद भेजा यूपी में शुक्रवार को 28 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर किए गए। 4 जिलों के पुलिस कमिश्नर भी बदले गए हैं। वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल को प्रयागराज तो नोएडा से लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद भेजा। लक्ष्मी, भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह की पत्नी हैं। प्रयागराज पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया लखनऊ में एडीजी स्थापना बने तो गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड़ नोएडा गए। पूरी खबर पढे़ं 2- योगी बोले- अखिलेश बताएं 30 लाख नौकरियां कहां से देंगे, 4 बार सरकार में कितनी दी? लखनऊ में सीएम योगी ने शुक्रवार को सपा के घोषणा पत्र को लेकर अखिलेश यादव पर तंज कसा। कहा- आपने 30 लाख नौकरियां देने की बात कही लेकिन कहां से देंगे? गोंडा में अमिताभ बच्चन की फिल्म 'कालिया' के मशहूर डायलॉग- 'हम जहां खड़े होते हैं, लाइन वहीं से शुरू होती है', से बात शुरू की। कहा- टैबलेट पर रील नहीं, अपने फ्यूचर का लिंक स्क्रॉल करिए। यही आपकी रियल लाइफ बनेगी। पूरी खबर पढे़ं 3- UPPCS-2025 प्री का रिजल्ट फिर बनेगा, मेंस परीक्षा और इंटरव्यू दोबारा होंगे इलाहाबाद हाईकोर्ट ने UPPCS-2025 की प्रारंभिक परीक्षा के रिजल्ट को रिवाइज करने का आदेश दिया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को नए सिरे से मेरिट लिस्ट तैयार करने को कहा है। अब नए रिजल्ट के आधार पर मुख्य परीक्षा दोबारा होगी। इसके बाद इंटरव्यू फिर से होंगे। जस्टिस मनीष कुमार निगम की बेंच ने यह फैसला सुनाया। 814 पदों के लिए 265270 ने प्रीलिम्स दी थी। पूरी खबर पढे़ं 4- इमरान मसूद का अखिलेश को जवाब, हमारी हैसियत जीरो तो फिर जरूरत क्यों? कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने अखिलेश यादव पर पलटवार कर कहा- आप 26 सीटें हमें दे रहे। इनके नतीजे देख लीजिए। यह जो हमें पकड़ा रहे, आपको मुबारक? हमारा इससे क्या लेना-देना? हमें क्वालिटी और क्वांटिटी दोनों चाहिए। आप हमें हमारी हैसियत बताते रहते हो। कहते हो कि आपकी तो जमानत जब्त हो गई थी तो फिर हमारी जरूरत क्या है? पार्टनरशिप कर रहे हो तो क्या उसे बेइज्जत करोगे। पूरी खबर पढे़ं 5- पंचायत चुनाव OBC आयोग की रिपोर्ट के बाद ही होगा, ये कब तक आएगी, क्लीयर नहीं यूपी में पंचायत चुनाव होने तक ग्राम प्रधान प्रशासक बने रहेंगे। पंचायतीराज विभाग के आदेशानुसार, प्रधान अगले 6 महीने या OBC आयोग की रिपोर्ट आने तक प्रशासक बने रहेंगे। पंचायतों का कार्यकाल 26 मई को खत्म हुआ था। सरकार ने उन्हें 26 नवंबर तक प्रशासक बनाया था। सरकार ने पंचायतीराज कानून में अध्यादेश के जरिए बदलाव किया था। पंचायत चुनाव OBC आयोग की रिपोर्ट के बाद ही होंगे। पूरी खबर पढे़ं अब अहम 8 खबरें... 6- अखिलेश ने 100 के नोट से समझाया, बजट कैसे आएगा?, घोषणा-पत्र के वादों पर जवाब अखिलेश यादव ने सपा के घोषणापत्र में मुफ्त बिजली, नवजात बेटियों को सोना और कर्जमाफी जैसे वादों को पूरा करने की गणित समझाई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में 100 रुपए एक पत्रकार को दिए। इसे आगे दूसरे, फिर तीसरे व्यक्ति को देने को कहा, बाद में उसी क्रम में पैसा वापस लेकर बोले- इस तरह एक-दूसरे का लोन चुकाया जा सकता। सभी का कर्ज चुक गया और पैसा भी बच गया। हमने होमवर्क किया है। पूरी खबर पढे़ं 7- अलीगढ़ में बच्चों को क्लास रूम में बंधक बनाया, बाहर कुत्ता बैठाया, स्कूल संचालक की करतूत अलीगढ़ में फीस न जमा करने पर 3 बच्चों को स्कूल प्रबंधन ने करीब साढ़े चार घंटे तक बंधक बना कर रखा। तीनों मासूमों को एक क्लासरूम में बंद कर बाहर कुत्ता बांध दिया। परिजन जब स्कूल पहुंचे तो मासूम पहली मंजिल पर स्थित क्लासरूम में बंद मिले। डर के मारे वे लगातार रो रहे थे। एक बच्ची यूकेजी और दो बच्चे नर्सरी में पढ़ते हैं। स्कूल संचालक ने कहा- फीस भरकर बच्चों को ले जाओ। पूरी खबर पढे़ं 8- कौशांबी में फौजी बोला- DM साहब, दबंगों ने मकान कब्जा लिया, पंजाब से लगाई गुहार कौशांबी में एक सेना के जवान ने वर्दी पहनकर और कंधे पर कार्बाइन टांगकर वीडियो जारी कर DM और SP से गुहार लगाई। कहा- उसके मकान पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। शिकायत के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। दबंग उसके घरवालों को मकान में घुसने नहीं देते। जब भी शिकायत करता हूं, दरोगा कार्रवाई की झूठी रिपोर्ट आगे बढ़ा देते हैं। मैं बहुत परेशान हूं। प्लीज मेरी मदद करें। पूरी खबर पढे़ं 9- इटावा में दरोगा ने रिश्वत में प्रोटीन पाउडर लिया, एसएसपी ने लाइन हाजिर किया इटावा के दरोगा ने जमीन का विवाद सुलझाने के बदले युवक से रिश्वत में प्रोटीन और कॉफी पाउडर ले लिया। दरोगा ने कई बार वाट्सऐप कॉल कर डिमांड की। परेशान युवक अपनी मां के साथ गुरुवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचा। बताया- चौकी में तैनात दरोगा अमरकांत त्यागी करीब 25 हजार का सामान ले चुका है। रिश्वत मांगते ऑडियो भी सामने आया है। एसएसपी ने लाइन हाजिर किया। पूरी खबर पढे़ं 10- लखीमपुर में मां बोली- मेरे बेटे को घर बुलाकर मार डाला, दोनों की लाश लटकी मिली थी लखीमपुर में बुधवार को गर्लफ्रेंड के घर युवक का शव फंदे से लटका मिला था। युवक की मां ने आरोप लगाया कि उसके बेटे की हत्या हुई है। बेटा लड़की के घर पर था तो उसे पकड़कर हमारे पास लाते, मार क्यों डाला। दोनों दो साल से रिलेशनशिप में थे। वे शादी करना चाहते थे, लेकिन लड़की की मां और मामा नहीं चाहते थे। दैनिक भास्कर से दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हत्या का आरोप लगाया है। पूरी खबर पढे़ं 11- केशव बोले- अखिलेश केवल सैफई के प्रधान लायक, सरकार जाने से बिलबिला रहे मेरठ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को राहुल गांधी- अखिलेश यादव पर निशाना साधा। कहा- दोनों के हाथों से सरकार चली गई है इसलिए परेशान हैं, अब बिलबिला रहे। 2047 तक राहुल प्रधानमंत्री और अखिलेश मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे। अखिलेश केवल सैफई के प्रधान बन सकते हैं। राहुल को देश की सत्ता देने का मतलब देश की लुटिया डूब जाएगी। पूरी खबर पढे़ं 12- गोरखपुर में भगवा हुईं मंदिर-मस्जिद, विरासत गलियारा एक रंग में रंगा गया गोरखपुर के विरासत गलियारे में पड़ने वाली मस्जिद, मंदिर और लोगों के घरों को भगवा रंग में रंगा जा रहा। धर्मशाला से जटाशंकर चौराहे के बीच 3 मस्जिदें और 4-5 मंदिर हैं। अभी 80% दायरे में रंगाई का काम पूरा हो गया है। एक मस्जिद और दो मंदिर अभी भगवा रंग में रंगे जा चुके हैं। यह गलियारा लगभग 555.56 करोड़ रुपए की लागत से विकसित किया जा रहा। पूरी खबर पढे़ं 13- यूपी PCS-2026 प्री 6 दिसंबर को होगी; 1 दिसंबर से डाउनलोड होंगे प्रवेश पत्र यूपी PCS प्रारंभिक परीक्षा 6 दिसंबर को प्रदेश के सभी 75 जिलों में 1,978 केंद्रों पर होगी। 500 पदों के लिए रिकॉर्ड 8.90 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। यानी एक पद के लिए करीब 1,780 अभ्यर्थी दावेदार हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। अभ्यर्थी 27 नवंबर से आयोग की वेबसाइट पर OTR नंबर के जरिए परीक्षा केंद्र की जानकारी देख सकेंगे। प्रवेश पत्र 1 दिसंबर से डाउनलोड होंगे। पूरी खबर पढे़ं खबर जो हटकर है... 14- मेरठ में जमकर नोट उड़ाए, कार की छत पर चढ़े 6 दोस्त, बैग से निकाल रुपए उछाले मेरठ में शादी समारोह में कार की छत पर चढ़कर युवकों ने जमकर नोट उड़ाए। सामने आए एक वीडियो में छह युवक कार की छत पर बैठे हैं और बैग से नोट निकालकर हवा में उड़ा रहे। वीडियो मेरठ के एक मैरेज हॉल का बताया जा रहा। हालांकि, युवकों के बारे में पता नहीं चल सका है। पूरी खबर पढे़ं कल क्या रहेगा खास... 15- काशी तमिल संगमम का शुभारंभ 28 नवंबर को वाराणसी के नमो घाट से काशी तमिल संगमम की शुरुआत होगी। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और सीएम योगी इसका उद्धाटन करेंगे। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात...

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.