LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  POLITICS  /  गौतमबुद्धनगर: 140 करोड़ आहुतियों के संकल्प के स...
POLITICS Verified हिंदी

गौतमबुद्धनगर: 140 करोड़ आहुतियों के संकल्प के साथ नोएडा में नौ दिवसीय भारत उत्कर्ष महायज्ञ का भव्य शुभारंभ!!

India • 12h ago • Source: publicofindia

गौतमबुद्धनगर: 140 करोड़ आहुतियों के संकल्प के साथ नोएडा में नौ दिवसीय भारत उत्कर्ष महायज्ञ का भव्य शुभारंभ!! !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!! 108 कुण्डीय देवी भगवती सहस्त्र महायज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ गौ एवं कलश पूजन, देवी कृष्ण प्रिया जी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा से किया श्रद्धालुओं को भाव-विभोर, पहले दिन उमड़ा भक्तों का सैलाब दो टूक//नोएडा। नोएडा के महर्षि नगर स्थित महर्षि आश्रम में शुक्रवार को आध्यात्मिकता, आस्था और भारतीय संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। राष्ट्र की सुख-समृद्धि, विश्व शांति और समस्त मानवता के कल्याण की मंगलकामना के साथ नौ दिवसीय 'भारत उत्कर्ष महायज्ञ' का विधिवत शुभारंभ हुआ। महर्षि महेश योगी संस्थान के तत्वावधान में आयोजित इस भव्य धार्मिक आयोजन की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार, गौ पूजन और कलश पूजन के साथ हुई। इस अवसर पर 140 करोड़ आहुतियां समर्पित करने का संकल्प लिया गया। महायज्ञ के पहले ही दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमियों की उपस्थिति से पूरा आश्रम परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आया। महायज्ञ के प्रवेश द्वार से लेकर आयोजन स्थल तक भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं की अनूठी झलक दिखाई दे रही है। ढोल-नगाड़ों की गूंज, कला गांव की आकर्षक प्रस्तुति और भव्य रेत कला प्रदर्शनी ने आयोजन को विशेष पहचान दी है। यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को ऐसा अनुभव हो रहा है, मानो नोएडा के बीचों-बीच एक भव्य आध्यात्मिक नगरी साकार हो उठी हो। यह आयोजन जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानन्द सरस्वती जी महाराज के पावन संरक्षण में किया जा रहा है। विधि-विधान के साथ गौ एवं कलश पूजन संपन्न होने के बाद देवी भगवती का आह्वान किया गया। वैदिक मंत्रों की पवित्र ध्वनि और यज्ञ कुंडों में प्रज्वलित अग्नि के बीच श्रद्धालुओं ने आहुतियां अर्पित कर देश की उन्नति, समाज में सुख-शांति और विश्व कल्याण की कामना की। 108 कुण्डीय यह महायज्ञ 5 दिसंबर तक चलेगा। आयोजन की पूर्णाहुति भी 5 दिसंबर को होगी। देवी कृष्ण प्रिया जी की कथा से भक्तिमय हुआ वातावरण महायज्ञ के साथ ही प्रख्यात कथावाचक देवी कृष्ण प्रिया जी के श्रीमुख से श्रीमद् देवी भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा के प्रथम दिन उन्होंने मां भगवती की महिमा, उनके शक्ति स्वरूप, दिव्य स्वरूप और सृष्टि में उनकी महत्ता का भावपूर्ण वर्णन किया। देवी के महात्म्य और भक्ति प्रसंगों का श्रवण कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथा पंडाल में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही। कथा के दौरान पूरा परिसर जयकारों और भक्ति भाव से गूंजता रहा। धर्म और अध्यात्म के साथ भारतीय कला एवं संस्कृति का संगम भारत उत्कर्ष महायज्ञ को केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित न रखते हुए भारतीय संस्कृति, परंपराओं, कला और लोक जीवन से भी जोड़ा गया है। आयोजन स्थल पर भारत आरोग्य मेला, कला गांव, भव्य रेत कला प्रदर्शनी, पुस्तक मेला, गौ सेवा प्रकल्प और अन्न क्षेत्र विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इन आयोजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं और आगंतुकों को भारतीय परंपराओं, लोक कलाओं, स्वास्थ्य और सेवा से जुड़े विभिन्न आयामों को करीब से जानने का अवसर मिल रहा है। आयोजकों के अनुसार, भारत उत्कर्ष महायज्ञ का आयोजन 5 दिसंबर तक गेट नंबर-6, महर्षि आश्रम, महर्षि नगर, नोएडा में किया जाएगा। नौ दिनों तक चलने वाले इस महायज्ञ में धार्मिक अनुष्ठानों, देवी भागवत कथा और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से राष्ट्र कल्याण, विश्व शांति और मानवता के उत्थान का संदेश दिया जाएगा। ।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.