मोतिहारी में जिलाधिकारी ने शुक्रवार को जनसुनवाई के दौरान जमीन, बिजली और राजस्व से जुड़ी समस्याएं सुनीं। इस दौरान तुरकौलिया की रजिया खातून ने पर्चे पर मिली जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग की। डीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई कर रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया। पर्चे की जमीन पर कब्जे की शिकायत तुरकौलिया थाना क्षेत्र के शंकर सरैया फतेह टोला निवासी 60 वर्षीय रजिया खातून ने बताया कि उनके पास दूसरी जमीन नहीं है। पर्चे पर मिली जमीन पर भी दूसरे पक्ष ने कब्जा कर लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सदरे आलम ने उनकी जमीन के पास से जबरन रास्ता निकाल लिया है और पर्चा रद्द कराने की बात कह रहे हैं। रजिया ने यह भी कहा कि सीओ उनकी शिकायत नहीं सुनते। डीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तुरकौलिया सीओ से बात की। उन्होंने रजिया को जमीन दिलाने और इसकी रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि केवल पर्चा देने से काम नहीं चलेगा, जमीन पर कब्जा भी दिलाना होगा। खतियानी जमीन बेचने की शिकायत पकड़ीदयाल अनुमंडल के राजेपुर थाना क्षेत्र की ईसरी देवी ने शिकायत की कि उनके पट्टीदार खतियानी जमीन जबरन बेच रहे हैं। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की। डीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पकड़ीदयाल एसडीओ को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया। केसरिया अंचल के फूलतकिया गांव की सीमा कुमारी ने बताया कि उनके पास जमीन नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए वास भूमि का पर्चा दिलाने की मांग की। डीएम ने केसरिया सीओ को जल्द कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बिजली का पोल लगाने और जमाबंदी ऑनलाइन करने का निर्देश छौड़ादानो प्रखंड के हीरामणि गांव के वासुदेव महतो ने बताया कि उनके घर में स्मार्ट मीटर लगा है। बिजली के पोल से घर की दूरी अधिक होने के कारण तार खींचकर बिजली दी गई है। उन्होंने आशंका जताई कि इससे कभी भी हादसा हो सकता है। उन्होंने घर के पास एक और बिजली का पोल लगाने की मांग की। डीएम ने उनका आवेदन आवश्यक निर्देश के साथ कार्यपालक अभियंता, विद्युत को भेज दिया। रामगढ़वा अंचल के सिहासिनी गांव के ओमप्रकाश कुमार ने अपनी जमाबंदी ऑनलाइन कराने की मांग की, ताकि वे ऑनलाइन लगान जमा कर सकें। डीएम ने रामगढ़वा सीओ को आवेदन पर शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.