बेगूसराय के बलिया थाना क्षेत्र में एक युवती से दुष्कर्म का आरोप लगा है। परिजनों का आरोप है कि शिकायत करने पर आरोपी के माता-पिता ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की पहचान उजागर नहीं की जा रही है। पीड़िता की मां के मुताबिक, 17 नवंबर 2026 की रात करीब 11 बजे उनकी बेटी घर में अकेली थी। परिवार के बाकी सदस्य घर पर नहीं थे। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला युवक छत के रास्ते घर में घुसा। मां का आरोप है कि युवक ने पिस्तौल दिखाकर युवती के मुंह में कपड़ा ठूंसा और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद युवती बेहोश हो गई और आरोपी वहां से भाग गया। मां घर लौटीं तो युवती जमीन पर बेहोश मिली। उन्होंने आसपास के लोगों से मदद मांगी। स्थानीय लोग युवती को पास के एक कंपाउंडर के पास ले गए, जहां इलाज के बाद उसे होश आया। पीड़िता की मां का आरोप है कि आरोपी के घर शिकायत करने पर उसके माता-पिता ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मां घर लौटकर परिवार के बाकी सदस्यों को घटना की जानकारी दी। इस मामले में बलिया थाने में केस दर्ज किया गया है। शुक्रवार की संध्या बलिया थाना अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया शुक्रवार को पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच और बयान के लिए बेगूसराय कोर्ट में पेश किया। वहीं बलिया थाने में मामला दर्ज होने के उपरांत आरोपी के घर में ताला लगा हुआ है और आरोपी मौके पर से फरार है
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.