LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  POLITICS  /  कांग्रेस ने मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगा...
POLITICS Verified हिंदी

कांग्रेस ने मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाया:जशपुर में भाजपा और चुनाव आयोग पर साधा निशाना, ग्रामीणों से वोट बचाने की अपील की

India • 17h ago • Source: publicofindia

छत्तीसगढ़ के संगठनात्मक दौरे पर जशपुर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत के साथ पार्टी ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी का मुद्दा उठाया। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा और चुनाव आयोग पर मतदाताओं के नाम सूची से हटाने का आरोप लगाया। पार्टी ने कहा कि यह चुनावी प्रक्रिया के साथ नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़ा मुद्दा है। कांग्रेस ने ग्रामीणों से अपना वोट बचाने की अपील की। सुखदेव भगत अपने तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे के पहले दिन जशपुर पहुंचे। छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा पर स्थित शंख में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव, मोहन मरकाम और अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली और भगत को जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचाया। वहां हुई पत्रकारवार्ता में दीपक बैज ने राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहे ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लोकतंत्र और संविधान की रक्षा से जुड़ा आंदोलन बताया। बैज ने आरोप लगाया कि भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत से देशभर में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में गड़बड़ी से आम नागरिकों के मताधिकार पर असर पड़ता है। सुखदेव भगत ने भाजपा की आदिवासी राजनीति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा आदिवासी समाज की हितैषी है, तो उसे जल, जंगल और जमीन पर उनके अधिकारों और पेसा कानून को मजबूती से लागू करने की बात करनी चाहिए। भगत ने आरोप लगाया कि आदिवासियों के नाम पर राजनीतिक दिखावा किया जा रहा है। डिलिस्टिंग के मुद्दे पर उन्होंने भाजपा की नीतियों को समाज में विभाजन पैदा करने वाला बताया और कहा कि पार्टी ‘फूट डालो और राज करो’ की राजनीति कर रही है। जशपुर में वोटर लिस्ट को लेकर कांग्रेस की चौपाल इसके बाद शहर के पास बालाछापर गांव में जन चौपाल लगाई गई। यहां कांग्रेस नेताओं ने ग्रामीणों से मतदाता सूची अभियान को लेकर बातचीत की और उनसे अपने गांव की वोटर लिस्ट पर नजर रखने की अपील की। पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने 400 से ज्यादा सीटें जीतने का नारा दिया था, लेकिन पार्टी 250 सीटों तक भी नहीं पहुंच पाई। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बाद केंद्र और राज्य सरकारें ईडी, सीबीआई, आयकर विभाग और चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए कर रही हैं। टीएस सिंहदेव बोले- वोटर लिस्ट पर नजर रखें सिंह देव ने मतदाता सूची में गड़बड़ी होने की आशंका जताई। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वे अपने-अपने गांव की वोटर लिस्ट की जांच करें। यह भी देखें कि किसी पात्र मतदाता का नाम सूची से कट तो नहीं गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भी चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार और चुनाव आयोग की मिलीभगत से देशभर में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं। सुखदेव भगत ने उठाए वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के सवाल वहीं सुखदेव भगत ने दावा किया कि 2014 से अब तक देशभर में करीब 13 करोड़ मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जा चुके हैं। उन्होंने आशंका जताई कि सरकार और चुनाव आयोग की ओर से आगे 16 करोड़ नाम हटाने की तैयारी की जा रही है। कांग्रेस नेताओं ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपनी और परिवार के सदस्यों की वोटर लिस्ट में नाम जरूर जांच लें। साथ ही गांव के दूसरे पात्र मतदाताओं के नाम भी सूची में दर्ज होने की पुष्टि करें। जन चौपाल में कांग्रेस जिलाध्यक्ष यूडी मिंज, पूर्व विधायक विनय भगत, खरसिया विधायक उमेश पटेल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और जिला संगठन के भानु प्रताप सिंह समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सोगड़ा आश्रम में मां काली के दर्शन किए जशपुर जिला कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारवार्ता के बाद सुखदेव भगत सोगड़ा स्थित ब्रह्मनिष्ठालय पहुंचे। यहां उन्होंने मां काली के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। इसके बाद गुरुपद संभव बाबा से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। फिर वे बालाछापर में आयोजित जन चौपाल में शामिल हुए। जशपुर का कार्यक्रम पूरा होने के बाद उनका काफिला कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के पतराटोली के लिए रवाना हो गया।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.