दीपावली पर खुशियों का जश्न मनाने में शराब के शौकीनों ने भी जमकर खर्च किया। त्योहार के उत्साह में जिले में एक ही दिन में आठ करोड़ रुपये की शराब बिक गई। यह एक दिन की अब तक की सबसे अधिक खपत बताई जा रही है। पिछले साल दीपावली पर छह करोड़ रुपये की शराब बिकी थी। सामान्य दिन से 3 करोड़ ज्यादा बिकी आमतौर पर जिले में हर दिन करीब पांच करोड़ रुपये की शराब की बिक्री होती है। दीवाली या होली पर यह आंकड़ा बढ़ जाता है। इस बार दीवाली पर बिक्री ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। शाम होते-होते शराब की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस बार महंगी और मध्यम बजट की शराब की सबसे ज्यादा मांग रही। दीवाली की शाम तक 75 प्रतिशत दुकानों में महंगे और मध्यम ब्रांड की शराब का स्टॉक खत्म हो गया। कई दुकानों पर स्टॉक खत्म होने का बोर्ड लगा दिया गया। ओवर चार्जिंग भी हुई, शिकायत नहीं कई दुकानों पर 10 से 15 रुपये प्रति बोतल अधिक वसूले गए। इसके बावजूद आबकारी विभाग के पास किसी शौकीन ने शिकायत नहीं की। लोग चुपचाप ज्यादा दाम देकर शराब खरीदते रहे। जिला आबकारी अधिकारी केपी यादव ने बताया कि इस साल दीवाली पर आठ करोड़ रुपये की शराब बिकी है। पिछले साल यह आंकड़ा छह करोड़ रुपये था। कई दुकानों में शाम तक महंगी और मध्यम ब्रांड की शराब का स्टॉक खत्म हो गया था। लक्ष्य का 40% राजस्व मिला इस वित्तीय वर्ष में आबकारी विभाग का 2300 करोड़ रुपये का लक्ष्य है। अभी तक 40 प्रतिशत राजस्व प्राप्त हो चुका है। अधिकारियों को उम्मीद है कि शादी के सीजन में बिक्री और बढ़ेगी।
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.