LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  POLITICS  /  सहरसा-महादलित टोले में डीएम ने मनाई दीपावली:बच्...
POLITICS Verified हिंदी

सहरसा-महादलित टोले में डीएम ने मनाई दीपावली:बच्चों को बांटे खिलौने-मिठाइयां, बुजुर्गों के साथ दीप जलाया; समस्याएं सुनीं

India • 12h ago • Source: publicofindia

सहरसा के जिलाधिकारी दीपेश कुमार अधिकारियों की टीम के साथ शहर के गांधी पथ स्थित वार्ड नंबर 39 के महादलित टोले पहुंचे। यहां उन्होंने परिवारों के साथ दीपावली मनाई। कार्यक्रम में डीडीसी गौरव कुमार और नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने स्थानीय बुजुर्गों के साथ दीप जलाकर दीपोत्सव की शुरुआत की। इसके बाद बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। बच्चों को खिलौने और मिठाइयां बांटी गईं। डीएम ने बच्चों से बातचीत कर उन्हें त्योहार की शुभकामनाएं दीं। देखें, मौके से आई तस्वीरें… महादलित परिवारों से पूछीं समस्याएं और जरूरतें डीएम ने टोले के परिवारों से मिलकर उनकी समस्याओं और जरूरतों की जानकारी ली। स्थानीय लोगों ने भी अपनी परेशानियां बताईं। जिलाधिकारी ने उनकी बातें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए पहल करने का निर्देश दिया। सभी वर्गों के साथ खुशियां बांटना जरूरी जिलाधिकारी ने कहा कि दीपावली खुशियों, प्रेम और आपसी भाईचारे का पर्व है। इसकी सार्थकता तभी है, जब समाज के सभी वर्ग एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा करें। जरूरतमंद और वंचित परिवारों के साथ त्योहार मनाना सामाजिक सद्भाव और अपनापन बढ़ाने का प्रयास है। प्रशासन की पहल से टोले में उत्साह जिला प्रशासन की इस पहल के तहत अधिकारियों ने महादलित टोले के परिवारों के साथ दीपावली मनाई। अधिकारियों की मौजूदगी और बच्चों को उपहार मिलने से स्थानीय लोगों में उत्साह रहा।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.