LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  GENERAL  /  दिवाली पर गढ़वा को मिला सेहत का बड़ा तोहफा, सेव...
GENERAL Verified हिंदी

दिवाली पर गढ़वा को मिला सेहत का बड़ा तोहफा, सेवानिवृत्त सिविल सर्जन डॉ. आर.एन.एस. दिवाकर ने फीता काटकर किया लेजर सर्जरी सेवा का भव्य उद्घाटन

India • 12h ago • Source: publicofindia

गढ़वा। दिवाली का पर्व इस बार गढ़वा वासियों के लिए सिर्फ रोशनी और मिठाई का त्योहार बनकर नहीं आया, बल्कि सेहत के क्षेत्र में एक नई उम्मीद और नई सुविधा लेकर आया है। परमेश्वरी मेडिकल सेंटर के परिवार ने दिवाली के शुभ अवसर पर जिलेवासियों को एक सुनहरा गिफ्ट दिया है। सेंटर में अब अत्याधुनिक लेजर मशीन की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है, जिसका उपयोग विभिन्न प्रकार की सर्जरी में किया जाएगा। इस ऐतिहासिक मौके पर आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त सिविल सर्जन डॉ. आर.एन.एस. दिवाकर उपस्थित रहे। उन्होंने पूरे विधि-विधान और हर्षोल्लास के साथ फीता काटकर लेजर सर्जरी सेवा का उद्घाटन किया। फीता कटते ही पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट और खुशी से गूंज उठा। सभी ने इस पहल को गढ़वा के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक मील का पत्थर बताया। इस अवसर पर परमेश्वरी हॉस्पिटल के संचालक डॉ. जे.पी. सिंह, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नीतू सिंह और उनकी पुत्री सहित अस्पताल परिवार के सभी सदस्य, चिकित्सक, स्टाफ आदि लोग उपस्थित रहे। परमेश्वरी मेडिकल सेंटर के प्रसिद्ध लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. निशांत सिंह ने बताया कि अब गढ़वा में ही मरीजों को बिना बड़े चीरे वाली, कम दर्द वाली और अत्याधुनिक लेजर व लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि लेजर तकनीक के आने से सर्जरी अब और अधिक सुरक्षित, सटीक और सफल हो जाएगी। मरीज को कम समय में आराम मिलेगा और वह जल्द ही अपने सामान्य जीवन में लौट सकेगा। डॉ. सिंह ने बताया कि लेजर सर्जरी में पारंपरिक ऑपरेशन की तुलना में चीरा बहुत छोटा लगता है, दर्द कम होता है, खून का बहाव भी कम होता है और संक्रमण का खतरा भी काफी घट जाता है। अस्पताल में भर्ती रहने का समय भी कम हो जाता है, जिससे मरीज और उनके परिजनों दोनों को राहत मिलती है। यही कारण है कि आज देश-विदेश के बड़े अस्पतालों में लेजर सर्जरी को सबसे अधिक प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि यह लेजर मशीन जनरल सर्जरी के साथ-साथ स्त्री रोग यानी गायनोकोलॉजी से जुड़ी सर्जरी में भी उपयोगी साबित होगी। महिलाओं से जुड़ी कई बीमारियों के इलाज में अब आधुनिक तकनीक का सहारा मिलेगा। इसके अलावा पाइल्स, फिशर, फिस्टुला, हर्निया, पित्त की थैली की पथरी, अपेंडिक्स और अन्य कई तरह की सर्जरी में भी लेजर का उपयोग कर इलाज को और अधिक सटीक बनाया जा सकेगा। गढ़वा जैसे जिले के लिए यह सुविधा बेहद महत्वपूर्ण है। अब तक लेजर सर्जरी के लिए मरीजों को बड़े शहरों रांची, पटना या बनारस जाना पड़ता था, जिसमें समय और पैसा दोनों अधिक खर्च होता था। रास्ते में परेशानी अलग होती थी। अब यही आधुनिक इलाज अपने ही शहर में, अपने ही लोगों के बीच उपलब्ध होगा। इससे गरीब और मध्यम वर्ग के मरीजों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। परमेश्वरी मेडिकल सेंटर परिवार ने सभी से अपील की है कि वे स्वस्थ रहें, सुरक्षित दिवाली मनाएं और जरूरत पड़ने पर आधुनिक सुविधा का लाभ उठाएं। Blog Site Manager By Global Info Edge

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.