LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  SPORTS  /  शतरंज: Anuj Shrivatri ने फिलीपींस में जीती चैंप...
SPORTS Verified हिंदी

शतरंज: Anuj Shrivatri ने फिलीपींस में जीती चैंपियनशिप, बने भारत के 100वें Grandmaster

India • 12h ago • Source: publicofindia

सिनाकाबान (फिलीपींस), आठ नवंबर मध्य प्रदेश के अनुज श्रीवास्त्री ने रविवार को यहां सातवीं आसियान प्लस व्यक्तिगत ओपन शतरंज चैंपियनशिप का खिताब जीतकर भारत के 100वें ग्रैंडमास्टर बनने का गौरव हासिल किया। बाईस वर्षीय अनुज ने मिसामिस ऑक्सिडेंटल स्थित असेंसो ग्लोबल यूथ लीडरशिप एंड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित इस प्रतियोगिता में पहली बाजी गंवाने के बाद शानदार वापसी की। उन्होंने इसके बाद दमदार प्रदर्शन करते हुए संभावित आठ में से सात अंक हासिल किए और खिताब अपने नाम किया। महान शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद भारत के पहले ग्रैंडमास्टर बने थे। उन्होंने 1987 में अपना तीसरा ग्रैंडमास्टर नॉर्म हासिल किया था और 1988 में यह खिताब अपने नाम किया था। भारत ने अपने अंतिम पांच ग्रैंडमास्टर जुलाई 2026 से नवंबर 2026 के बीच महज पांच महीने में हासिल किए। अनुज से पहले एथन वाज, हर्षवर्धन जीबी, एस अश्वथ और वी रत्नवेल को ग्रैंडमास्टर का खिताब दिया गया था।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.