प्रतापगढ़ पुलिस लाइन में रविवार को दीपावली का त्योहार उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। SP दीपक भूकर अपनी पत्नी IRS अदिति मोर के साथ पुलिस लाइन पहुंचे। उन्होंने राजपत्रित अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। मिठाई खिलाकर दी शुभकामनाएं SP और उनकी पत्नी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को मिठाई खिलाकर दीपावली की बधाई दी। इस दौरान SP ने पुलिसकर्मियों से बातचीत की और उनके परिवारों की सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रंगोली और दीपों से सजाया गया परिसर दीपावली के अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में आकर्षक रंगोली बनाई गई। दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव मनाया गया। पूरे परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी और दीपों से सजाया गया, जिससे पुलिस लाइन जगमगा उठी। आयोजन के दृश्यों को कैमरे में कैद करने के लिए ड्रोन से वीडियोग्राफी भी कराई गई। कार्यक्रम में ASP पूर्वी आलोक कुमार, ASP पश्चिमी बृजनंदन राय समेत जिले के राजपत्रित अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस परिवार ने एक साथ दीपावली मनाकर आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.